Heer Express on Jio Hotstar: एक दौर था जब बॉलीवुड फिल्मों की सफलता थिएटर में दर्शकों द्वारा मिली तारीफों के आधार पर मापी जाती थी। वक्त के साथ सफलता के पैमाने बदले और लोगों ने भी खुद को अपडेट किया। ये दौर इंटरनेट का है, जिसमें दर्शक थिएटर और ओटीटी दोनों जगह फिल्में एन्जॉय करते हैं। आजकल रिलीज होने वाली फिल्में जब तक दोनों जगहों पर धमाल नहीं मचाती हैं तब तक उन्हें सफल नहीं माना जाता है। बीते दिनों रिलीज हुई फिल्म हीर एक्सप्रेस ऐसी ही मूवी है, जिसने थिएटर में तो दर्शकों का मनोरंजन किया ही थी उसके साथ-साथ अब ये ओटीटी पर भी लोगों को खूब एंटरटेन कर रही है और सफलता की नई परिभाषा लिख रही है। (इसे भी पढ़ें: 'ये क्रिएटिविटी की कंगाली...' जावेद अख्तर ने Border 2 के गाने लिखने से किया था इनकार, मेकर्स को लगाई थी लताड़)
Image Source: Movie Poster
जियो हॉटस्टार पर ट्रेंड कर रही हीर एक्सप्रेस
दिविता जुनेजा स्टारर फिल्म हीर एक्सप्रेस ने थिएटर में 5 हफ्तों का सफर पूरा किया था और देशभर में लाखों टिकिटें बेची थीं। इसमें दिविता की नैचुरल एक्टिंग और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस को काफी सराहना मिली थी। लंदन में शूट हुई हीर एक्सप्रेस में दिविता के साथ आषुतोष राणा, गुलशन ग्रोवर, संजय मिश्रा और मेघना मलिक जैसे कलाकार भी नजर आए थे। इन सभी ने हीर एक्सप्रेस की कहानी को अपनी दमदार एक्टिंग से काफी सपोर्ट किया था। (इसे भी पढ़ें: 44 साल की हीरोइन बनी दुबई में रियल स्टेट एजेंट... कर चुकी है सलमान-अभिषेक संग काम)
अगर आप इस फिल्म को सिनेमाघरों में देखना मिस कर गए थे तो अब इसे आप घर बैठे एन्जॉय कर सकते हैं। हीर एक्सप्रेस को मेकर्स ने इसी महीने जियो हॉटस्टार पर रिलीज किया था, जिसे दर्शकों से शानदार रिस्पांस मिला है। सिनेमाप्रेमी इस मूवी को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एन्जॉय कर रहे हैं, जिस कारण ये ओटीटी पर ट्रेंड कर रही है।
Heer Express के गानों ने म्यूजिक प्रेमियों को किया दीवाना
फिल्म हीर एक्सप्रेस की कहानी ने जहां करोड़ों लोगों को प्रभावित किया था, वहीं इस मूवी के गानों ने भी लोगों की प्लेलिस्ट में जगह बनाने में कमी नहीं छोड़ी थी। तनिष्क बागची के म्यूजिक ने हीर एक्सप्रेस में चार चांद लगा दिए थे। लोगों को हीर एक्सप्रेस के गाने खूब पसंद आए हैं, जो अब तक म्यूजिक चार्ट में राज कर रहे हैं।
