Haq OTT Release: बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) और एक्ट्रेस यामी गौतम (Yami Gautam) की कोर्टरूम ड्रामा 'हक' आज यानी 7 नवम्बर को दुनिया भर के सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। सुपर्ण वर्मा के निर्देशन में बनी यह फिल्म 1985 के शाहबानो मामले से प्रेरित है। इस फिल्म में दिखाया जएगा कि कैसे शाहबानो ने महिलाओं के अधिकारों और न्याय से जुड़ी कानूनी लड़ाईयां लड़ी थीं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से दर्शक इस मूवी को बड़े परदे पर देखने के लिए बेकरार थे। बीते कुछ सालों से मेकर्स अब सिनेमाघरों में फिल्मों को रिलीज करने के 50 से 60 दिनों के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ऑनलाइन स्ट्रीम कराते हैं। तो चलिए जानते हैं इमरान हाशमी और यामी गौतम की 'हक' (Haq) कब और कहां ऑनलाइन रिलीज की जाएगी।
इस दिन ओटीटी पर रिलीज होगी इमरान-यामी की 'हक' (HAQ OTT Release)
ओटीटीप्ले की रिपोर्ट के अनुसार इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) औ यामी गौतम (Yami Gautam) की फिल्म 'हक' (Haq) सिनेमाघरों में प्रदर्शन करने के बाद 2 जनवरी, 2026 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। यह मूवी ओटीटी पर ग्लोबल ऑडियंस के लिए ऑनलाइन स्ट्रीम कराई जाएगी ताकि महिलाओं के अधिकारों और कानून के तहत समानता के बारे में लोगों को इस मूवी के माध्यम से जानने का मौका मिले।हक मूवी फिल्म का ट्रेलर
'हक' मूवी की बात करें तो इसकी कहानी शाजिया बानो (यामी गौतम) की है, जिसका पति अब्बास (इमरान हाशमी) उसे और उसके बच्चों को छोड़ देता है। गुजारा भत्ता ना मिलने के बाद वो अपने हक को पाने के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाती है। इस फिल्म में इमरान हाशमी और यामी गौतम के अलावा शीबा चड्ढा, एसएम जहीर, वर्तिका सिंह और दानिश हुसैन जैसे कलाकार शामिल हैं, जिनकी एक्टिंग फिल्म में आर जान डाल देती है। इस मूवी को टाइम्स ग्रुप के एमडी विनीत जैन ने प्रोड्यूस किया है।
