‘गुल्लक 5’ में नहीं दिखेंगे वैभव राज गुप्ता, अन्नू मिश्रा का रोल निभाने के लिए 12वीं फेल एक्टर को किया गया अप्रोच

Gullak 5 Vaibhav Raj Gupta Left the Show: फैंस का फेवरेट शो गुल्लक अपने पांचवें सीजन के साथ तैयार हो रहा है। शो की शूटिंग भी जल्द ही शुरू होने वाली है। इसी बीच एक निराश कर देने वाली खबर सामने आई है। जिसके सुनकर फैंस का चेहरा भी उदासी से मुरझा गया है ।

Gullak 5 Vaibhav Raj Gupta Left the Show: ओटीटी पर लोकप्रियता बटोर चुकी और फैंस के दिलों में घर कर चुकी सीरीज गुल्लक ( Gullak) से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। सीरीज में अन्नू मिश्रा का दमदार किरदार निभा रहे वैभव राज गुप्ता( Vaibhav Raj Gupta) ने शो को अलविदा कह दिया है। इसका सीधा मतलब यह है कि आने वाले सीजन गुल्लक 5 में अन्नू का किरदार किसी नए चेहरे को मिलेगा। अब फैंस यह जानना चाहते हैं कि ऐसा क्या हुआ जो वैभव ने इतने बड़े हिट शो को छोड़ दिया। आइए बताते हैं क्या है पूरा मामला

Gullak 5 Vaibhav Raj Gupta Left the Show:

Pic Source: IMDB

क्यों छोड़ा शो?

सूत्रों के मुताबिक, वैभव और शो के मेकर्स यानी TVF प्रोड्यूसर्स के बीच किसी मुद्दे पर मनमुटाव हो गया था। कुछ दिनों तक चली यह खींचतान इतनी बढ़ गई कि वैभव को शो छोड़ने का फैसला करना पड़ा। आखिर में वैभव ने शो को टाटा-बाय कह दिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, TVF ने इस किरदार के लिए 12वीं फेल फेम अनंत विजय जोशी को अप्रोच किया है। बताया जा रहा है कि अधिकतर संभावना है कि अनंत ही गुल्लक 5 में अन्नू की भूमिका निभाएँगे। इतना ही नहीं, इस फैसले को लेकर स्ट्रीमिंग पार्टनर SonyLIV से भी मंजूरी मिल चुकी है।

End of Feed