Ghooskhor Pandat: Netflix ने दिल्ली हाईकोर्ट में दी सफाई, बदलेगा नाम

Ghooskhor Pandat Controversy: नेटफ्लिक्स के अपकमिंग प्रोजेक्ट घूसखोर पंडत को लेकर इन दिनों खबरों का बाजार गर्म है क्योंकि इस पर एक खास समुदाय को निशाना बनाने का आरोप है। ये मामला इस कदर बढ़ गया था कि दिल्ली हाई कोर्ट को इसे सुनना पड़ा, जिसके बाद मेकर्स ने पैर पीछे खींच लिए हैं और प्रोजेक्ट का नाम बदलने की बात स्वीकारी है।

Ghooskhor Pandat Controversy: बॉलीवुड अभिनेता मनोज बाजपेयी ने कुछ वक्त पहले फिल्म घूसखोर पंडत के लिए हाथ मिलाया था, जिसका फर्स्ट लुक टीजक बीते दिनों नेटफ्लिक्स ने जारी किया। नेटफ्लिक्स ने 2026 में रिलीज होने वाले ओरिजनल प्रोजेक्ट्स को पेश करने के लिए एक इवेंट रखा था, जिसमें घूसखोर पंडत का टीजर दिखाया गया। ये टीजर रिलीज करने के बाद मेकर्स ने इसे सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसके बाद लोगों ने इस पर गुस्सा निकालना शुरू कर दिया। लोगों का कहना था कि मेकर्स ने जानबूझकर एक खास जाति को इस प्रोजेक्ट के माध्यम से निशाना बनाया है। घूसखोर पंडत का मामला इस कदर बढ़ गया कि इसके लिए मेकर्स को दिल्ली हाईकोर्ट में पेशी देनी पड़ी।

Ghooskhor Pandat Netflix

Image Source: Netflix

घूसखोर पंडत के मेकर्स ने दिल्ली हाई कोर्ट में ये जानकारी दी है कि वो इस प्रोजेक्ट का नाम बदलकर इसे रिलीज करें ताकि किसी की भी भावनाएं आहत ना हों और इसके साथ-साथ उन्होंने सोशल मीडिया से भी घूसखोर पंडत के सारे प्रोमो और प्रमोशनल कंटेंट डिलीट कर दिया है।

End of Feed