Exclusive: 'किरदार दिलचस्प था' Rakh में काम करने पर सोनाली बेंद्रे का रिएक्शन

  • Authored by: अभय
  • Updated Jun 18, 2026, 12:32 PM IST

Sonali Bendre on Rakh Series: एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे ने अभी हाल में Zoom को इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू के दौरान सोनाली बेंद्रे ने सीरीज राख को लेकर अपनी राय रखी है।

Sonali Bendre on Rakh Series: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे (Sonali Bendre) इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई सीरीज राख (Raakh) को लेकर काफी चर्चा में हैं। सोनाली बेंद्रे ने इस सीरीज में धमाल मचा दिया है। सोनाली बेंद्रे की एक्टिंग को काफी पसंद किया जा रहा है। इन सब के बीच सोनाली बेंद्रे ने Zoom को एक इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू के दौरान सोनाली बेंद्रे सीरीज से लेकर अपने करियर तक पर बात की। सोनाली बेंद्रे का ये इंटरव्यू काफी खबरों में हैं। तो चलिए जानते हैं कि सोनाली बेंद्रे ने इस दौरान क्या कहा, जिसको लेकर इतनी चर्चा हो रही है।

Sonali Bendre on Rakh Series

सोनाली बेंद्रे ने सीरीज पर कही ये बात (Image Source: Zoom/ Rakh Series)

सोनाली बेंद्रे ने किया खुलासा

एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे एक बार फिर से खबरों में हैं। इसकी वजह सोनाली बेंद्रे का Zoom को दिया इंटरव्यू है। Zoom को दिए इंटरव्यू में सोनाली ने बताया कि मेकर्स ने उन्हें समझाया था कि मोना के दुख को किस तरह दिखाना है। उन्होंने कहा, 'मुझे इस किरदार की सबसे खास बात उसका दुख वाला पहलू लगा, जो मुझे राइटर्स और क्रिएटर्स ने दिया था। ये मेरा जोड़ा हुआ नहीं था। मुझे लगा कि किरदार की यही बात अच्छी है और इसी वजह से मैं ये रोल करना चाहती थी। क्योंकि एक मां के तौर पर अगर आपका बच्चा चला जाए, तो फिर आपकी कहानी क्या होगी? क्या मैं बदला लेने निकलूंगी या कुछ और करूंगी? अगर मैं वो नहीं कर रही हूं, तो फिर मैं क्या कर रही हूं?'

End of Feed