जेल से रिहा होने के बाद Elvish Yadav पहुंचे सिद्धिविनायक मंदिर, सोशल मीडिया पर यूजर्स ने लिए मजे

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Mar 28, 2024, 09:53 AM IST

Elvish Yadav Visit Sidhivinayak Temple: एल्विश यादव जेल से रिहा होने के बाद ज्यादा से ज्यादा समय अपने परिवार के साथ बिता रहे हैं। यूट्यूबर हाल ही में अपने दोस्तों के साथ सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे। एल्विश की तस्वीर सोशल मीडिया जमकर वायरल हो रही हैं। वायरल फोटो पर यूजर्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

Elvish Yadav Visit Sidhivinayak Temple: बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर और यूट्यूबर एल्विश यादव के लिए मार्च का महीना काफी मुश्किल भरा रहा। पहले उनका यूट्यूबर सागर ठाकुर उर्फ मैक्सटर्न के साथ मारपीट का वीडियो वायरल हुआ था। सागर ने एल्विश के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। इसके बाद यूट्यूबर को सांप का जहर बेचने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। एल्विश को अब इस मामले में बेल मिल गई है। जेल से रिहा होने के बाद यूट्यूबर अपना ज्यादातर समय परिवार के साथ बिता रहे हैं।

यूट्यूबर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। एल्विश (Elvish Yadav) ने पूरे परिवार के साथ अपने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की है। एल्विश ने परिवार के साथ फोटो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, माय बैकबोन। इस फोटो में एल्विश के माता-पिता, दादी-दादी, बहन और जीजू सब साथ में नजर आ रहे हैं।

End of Feed