EDKD OTT Release Date: जानिए कब और कहां देख पाएंगे हर्षवर्धन-सोनम की सुपरहिट रोमांटिक-ड्रामा, ओटीटी डेट हुई आउट

Ek Deewane Ki Deewaniyat OTT Release Date: बॉलीवुड एक्टर हर्षवर्धन राणे (Harshvardhan Rane) और पंजाबी एक्ट्रेस सोनम बाजवा (Sonam Bajwa) की रोमांटिक ड्रामा 'एक दीवाने की दीवानियत' (Ek Deewane Ki Deewaniyat) की ऑनलाइन रिलीज डेट अब सामने आ गई है। तो चलिए जानते हैं इस मूवी को आप घर बैठे कब और कहां देख पाएंगे।

Ek Deewane Ki Deewaniyat OTT Release Date: बॉलीवुड एक्टर हर्षवर्धन राणे (Harshvardhan Rane) और पंजाबी एक्ट्रेस सोनम बाजवा (Sonam Bajwa) की रोमांटिक ड्रामा 'एक दीवाने की दीवानियत' (Ek Deewane Ki Deewaniyat) 21 अक्टूबर के दिन रिलीज हुई थी। दर्शकों ने हर्षवर्धन और सोनम की मूवी को खूब पसंद किया था। सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई करने के बाद अब मेकर्स ने इस मूवी को ऑनलाइन रिलीज करने का निर्णय ले लिया है। तो चलिए जानते हैं कि आप इस मूवी को कब, कहां और किस प्लेटफॉर्म पर घर बैठे ऑनलाइन देख पाएंगे।

Ek Deewane Ki Deewaniyat OTT Release Date

Pic Credit: Instagram

'एक दीवाने की दीवानियत' की ओटीटी रिलीज डेट हुई आउट

हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' 16 दिसंबर, 2025 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होना शुरू हो जाएगी। दर्शकों और फिल्म क्रिटिक्स से मिली-जुली प्रतिक्रियाओं के बावजूद इस मूवी 2025 की 12वीं सबसे अधिक कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बनकर सामने आई। इस मूवी को सिनेमाघरों में जाकर देखने से जो लोग चूक गए थे, अब वो घर बैठे इस रोमांटिक को देखने का लुत्फ उठा सकते हैं। इस फिल्म का निर्देशन मिलाप जावेरी ने किया था। फिल्म अंशुल राजेंद्र गर्ग और दिनेश जैन के बैनर देसी मूवीज फैक्ट्री के तहत बनाई गई थी।

End of Feed