Show Time Trailer: बॉलीवुड फिल्म निर्माता करण जौहर ( Karan Johar) जल्द ही अपनी अपकमिंग वेबसीरीज से धमाका करने वाले हैं। हाल ही में करण ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वेब सीरीज का प्रोमो शेयर किया है। जिसका नाम है शो टाइम( Show Time) जो डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर आने वाला है। इस सीरीज में इमरान हाशमी( Emraan Hashmi) , मौनी रॉय( Mouni Roy) और महिमा मकवाना( Mahima Makwan) नजर आ रही है। आइए इस प्रोमो पर एक नजर डालते हैं।
करण जौहर के धर्मा प्रोडकशन की अपकमिंग वेब सीरीज शो टाइम का प्रोमो रिलीज हो गया है। स्टार ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसका प्रोमो रिलीज किया है। इस वेब सीरीज में इमरान हाशमी, मौनी रॉय और महिमा मकवाना नजर आ रहे हैं। शो टाइम ओटीटी चैनल डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी। सीरीज की कहानी बॉलीवुड स्टार्स की पर्सनल और प्रोफशनल लाइफ पर बनी है। सीरीज को दमदार प्रोमो के साथ दिखाया गया है। ट्रेलर में देखा जा सकता है कि बॉलीवुड के बादशाह जो कि इमरान हाशमी है उनके जीवन में कैसे हंगामा होता है। बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय( Mouni Roy) भी दमदार किरदार में नजर आ रही हैं वहीं टीवी हसीना महिमा मकवाना भी इस सीरीज में डेब्यू करती दिखाई दे रही है। इसे शेयर करते हुए करण जौहर ने लिखा है ऐसी दुनिया में आपका स्वागत है जो चालू रहती है - लाइट, कैमरा और एक्शन, सत्ता के संघर्ष में उलझी शोटाइम एक वेब सीरीज़ है जो सीमाएं खींचेगी...केवल उन्हें पार करने के लिए। सीरीज अगले साल रिलीज हो सकती है।
बता दें कि शो टाइम सीरीज से इमरान हाशमी डेब्यू करने जा रहे हैं। वहीं मौनी रॉय को भी पहली बार ओटीटी पर काम करता देखा जाएगा। इमरान हाशमी हाल ही में लंबे समय बाद टाइगर 3 में नजर आए थे। इसके साथ सीरीज में श्रिया शरण( Shreya Sharan) और नसीरुद्दीन शाह भी दमदार रोल करते नजर आ रहे हैं।
