Dahaad 2: इस महीने से फ्लोर पर आएगी सोनाक्षी सिन्हा की 'दहाड़ 2', सीरीज में होगी धांसू विलेन की एंट्री

  • Authored by: अभय
  • Updated Aug 24, 2025, 11:42 AM IST

Sonakshi Sinha Dahaad 2 Shooting: डायरेक्टर रीमा कागती (Reema Kagti) और बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) एक बार फिर साथ आ रही हैं। उनकी सुपरहिट वेब सीरीज 'दहाड़' (Dahaad) का दूसरा सीजन जल्द फ्लोर पर आने वाला है। तो चलिए जानते हैं वेब सीरीज 'दहाड़ 2' (Dahaad 2) को लेकर क्या अपडेट सामने आया है।

Sonakshi Sinha Dahaad 2 Shooting: बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) इन दिनों अपनी सुपरहिट वेब सीरीज 'दहाड़' (Dahaad) के दूसरे सीजन 'दहाड़ 2' (Dahaad 2) को लेकर में बनी हुईं है। सोनाक्षी सिन्हा की इस सीरीज को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा ने अपने सोशल मीडिया पर हैंडल से सीरीज से जुड़ी एक बड़ी खबर दी थी। इन सब से बीच सोनाक्षी सिन्हा की वेब सीरीज दहाड़ 2 की शूटिंग से जुड़ा बड़ा अपडेट सामने आया है। तो चलिए जानते हैं सोनाक्षी सिन्हा की सीरीज से जुड़ा क्या अपडेट सामने आया है।

Sonakshi Sinha Dahaad 2 Shooting

Image Source: IMDb

इस महीने से शुरू होगी 'दहाड़ 2' की शूटिंग

सोनाक्षी सिन्हा की सीरीज 'दहाड़ 2' एक बार फिर खबरों में आ गई है। Pinkvilla की रिपोर्ट के मुताबिक डायरेक्टर रीमा कागती (Reema Kagti) की सीरीज दहाड़ 2 की स्क्रिप्ट फाइनल कर ली है और वो इसे दिसंबर 2025 में शूटिंग शुरू करने को तैयार हैं। 'दहाड़ 2' की प्री-प्रोडक्शन शुरू हो चुकी है और बाकी किरदारों के लिए कास्टिंग चल रही है। इस बार भी एक स्ट्रॉन्ग एक्टर विलेन के रोल में होगा जिसके लिए कास्टिंग प्रोसेस जारी है। ये अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) पर स्ट्रीम होगी। इस खबर के सामने आने के बाद फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि रीमा कागती ने हाल ही में अपनी फिल्म 'सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव' (Superboys of Malegaon) से खूब तारीफें बटोरीं थीं।

End of Feed