Bigg Boss OTT 3: बेड के बाद अब अंडों पर छिड़ी जंग, आमने-सामने आए साई केतन राव और सना मकबूल

Bigg Boss OTT 3 Sana Makbul And Sai Ketan Rao Fight Over Eggs: जियो सिनेमा के चर्चित शो 'बिग बॉस ओटीटी 3' को शुरू हुए अभी 24 घंटे भी नहीं हुए हैं। लेकिन अभी तक कई चीजों पर कंटेस्टेंट्स की बहस हो चुकी है। हाल ही में साई केतन राव और सना मकबूल के बीच अंडों पर झगड़ा हुआ।

Bigg Boss OTT 3 Sana Makbul And Sai Ketan Rao Fight Over Eggs: ओटीटी की दुनिया में धूम मचाने वाले 'बिग बॉस ओटीटी 3' का आगाज बीते दिन रात 9 बजे हुआ। शो में 16 कंटेस्टेंट्स की एंट्री हुई, जिसमें चंद्रिका दीक्षित से लेकर रणवीर शौरी तक शामिल हैं। लेकिन हैरत की बात तो यह है कि 'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) को शुरू हुए अभी सही से 24 घंटे भी नहीं हुए हैं, लेकिन कंटेस्टेंट्स के बीच बहस होनी शुरू हो गई हैं। जहां पहले बेड के लिए शिवानी कुमारी और रणवीर शौरी बहस करते दिखाई दिये तो वहीं अब अंडों को लेकर साई केतन राव (Sai Ketan Rao) और सना मकबूल (Sana Makbul) के बीच जंग छिड़ गई।

साई केतन राव और सना मकबूल का हुआ झगड़ा

End of Feed