वेब सीरीज

Bigg Boss OTT 3: वड़ा पाव गर्ल से रिप्लेस करने पर मेक्सर्टन का फूटा गुस्सा, मेकर्स को सुनाई खरी खोटी

Bigg Boss Ott 3: बिग बॉस ओटीटी 3 में यूट्यूबर मेक्सटर्न भी नजर आने वाले थे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। यूट्यूबर ने अब इसके पीछे का कारण बताया है। मेक्सटर्न ने कहा कि उन्हें वड़ा पाव गर्ल से रिप्लेस कर दिया गया। यूट्यूबर ने वीडियो शेयर करते हुए मेकर्स को खरी खोटी सुनाई है।

Image

Sagar Thakur and Chandrika Dixit (credit Pic: Instagram)

Bigg Boss Ott 3: बिग बॉस ओटीटी के तीसरे सीजन की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है। शो में 16 कंटेस्टेंट्स ने हिस्सा लिया है। ग्रैंड प्रीमियर के बाद शो के सभी सदस्य घर में बंद हो गए। यूट्यूबर मेक्सटर्न उर्फ सागर ठाकुर ने अपने इंस्टाग्राम पर खुलासा किया कि उन्हें वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित से रिप्लेस किया गया है। मेक्सटर्न ने बिग बॉस के मेकर्स को खरी-खोटी सुनाई है। यूट्यूबर ने वीडियो शेयर करते हुए कहा, जो मेरेको पर्सनल लेवल पे जानते हैं उनको पता है 2023 में मेरी ओटीटी 3 की बातचीत शुरू हो गई थी। मेरेको वड़ा पाव वाली से रिप्लेस कर दिया।

उन्होंने आगे कहा, एक बार कटारिया से करते तो समझ आता है। हां चलो भाई की फैन फॉलोइंग है, एल्विश भाई की फैन फॉलोइंग है, दुनियाभर की ऑडियंस आएगी जिओ सिनेमा को ऑडियंस चाहिए तो समझ में आता है। पर वड़ा पाव वाली से रिप्लेस कर दिया। बाकी कोई ना गॉयज। आज अपने सपने पूरे नहीं हुए, बाद में जरूर होंगे। कोई ना गॉयज।

मेक्सटर्न का फूटा बिग बॉस के मेकर्स पर गुस्सा

पिछले दिनों मेक्सटर्न और एल्विश के बीच में बहुत बड़ा झगड़ा हुआ था। एल्विश ने मेक्सटर्न को लात-घूसो से मारा था। एल्विश और मेक्सटर्न के झगडे़ का वीडियो वायरल हुआ था। मेक्सटर्न ने एल्विश के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई थी। बाद में दोनों की सुलह हो गई थी।

कौन-कौन हैं शो में शामिल

इस बार अनिल कपूर शो होस्ट कर रहे हैं। इस बार शो में लवकेश कटारिया, वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित, एक्टर रणवीर शौरी, व्लॉगर शिवानी कुमारी, एक्ट्रेस सना मकबूल, सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर विशाल पांडे, पत्रकार दीपक चौरसिया, एक्टर मॉडल सना सुल्तान खान, बॉक्सर नीरज गोयत, रैपर नैजी, एक्ट्रेस पोलोमी दास, यूट्यूबर अरमान मलिक अपनी दोनों पत्नियों पायल और कृतिक मलिक के साथ शामिल हुए हैं।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article