Bigg Boss OTT 3: टॉप 5 में कृतिका मलिक को देख Shivani Kumari का चढ़ा पारा, इन कंटेस्टेंट्स ने भी कहा 'अनडिजर्विंग'

Bigg Boss OTT 3 Kritika Malik Tagged Undeserving By These Contestants: 'बिग बॉस ओटीटी 3' के फिनाले में अब कुछ ही वक्त बाकी रह गया है। शो में नेजी, साई केतन राव, रणवीर शौरी और सना मकबूल के साथ कृतिका मलिक ने भी टॉप 5 में जगह बनाई। लेकिन कुछ कंटेस्टेंट्स ने उन्हें 'अनडिजर्विंग' कहा।

Bigg Boss OTT 3 Kritika Malik Tagged Undeserving By These Contestants: जियो सिनेमा के चर्चित शो 'बिग बॉस ओटीटी 3' ने लोगों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस ओटीटी 3' का विजेता सामने आने में कुछ ही वक्त बाकी रह गए हैं। ऐसे में फैंस भी ये जानने के लिए बेताब हैं कि शो के विजेता का खिताब किसके सिर सजेगा। 'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) में कृतिका मलिक (Kritika Malik), नेजी, सना मकबूल, रणवीर शौरी और साई केतन राव ने टॉप 5 में अपनी जगह बनाई। लेकिन कृतिका मलिक को जहां पहले दर्शकों ने 'अनडिजर्विंग' कहा। वहीं फिनाले में 'बिग बॉस ओटीटी 3' के कुछ सदस्यों ने भी उन्हें ये टैग दिया।

End of Feed