वेब सीरीज

Bigg Boss OTT 3 की चमचमाती ट्रॉफी घर ले गईं Sana Makbul! हेटर्स का मुंह बंद बनीं शो की विजेता

Bigg Boss OTT 3 Sana Makbul Become Winner Defeats Everyone: 'बिग बॉस ओटीटी 3' का आज फिनाले है, जिससे लेकर फैंस में काफी एक्साइटमेंट है। शो की वोटिंग लाइंस बंद हो चुकी हैं और अब खबर आ रही है कि अनिल कपूर के शो की चमचमाती ट्रॉफी कोई और नहीं बल्कि सना मकबूल घर ले गईं।

Image

'बिग बॉस ओटीटी 3' में सना मकबूल ने उठाई ट्रॉफी

Bigg Boss OTT 3 Sana Makbul Become Winner Defeats Everyone: ओटीटी के चर्चित शो 'बिग बॉस ओटीटी 3' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर जबरदस्त छाप छोड़ी है। 'बिग बॉस ओटीटी 3' में 16 कंटेस्टेंट्स की एंट्री हुई थी, जिसमें से कुछ जहां दर्शकों को खूब पसंद आए थे तो वहीं कुछ ने लोगों का मूड खराब करने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। 'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) का आज ग्रैंड फिनाले है, जिसमें सभी कंटेस्टेंट्स अपनी किस्मत आजमाते नजर आएंगे। बीती रात को ही शो का फिनाले शूट हो गया है। हैरत की बात तो यह है कि अब 'बिग बॉस ओटीटी 3' के विजेता का नाम भी सामने आ रहा है।

'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) में साई केतन राव, कृतिका मलिक, रणवीर शौरी, नेजी और सना मकबूल (Sana Makbul) टॉप 5 कंटेस्टेंट्स बने थे। हर किसी ने अपने तरीके से लोगों को इंप्रेस करने की कोशिश की थी और गेम में आगे भी निकले थे। लेकिन 'बिग बॉस ओटीटी 3' के विजेता की ट्रॉफी किसी एक के ही हाथ लगती और उसका नाम भी अब सामने आ रहा है। वह कोई और नहीं बल्कि सना मकबूल हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सना मकबूल ने ही 'बिग बॉस ओटीटी 3' की ट्रॉफी उठाई है। हालांकि ये खबर केवल फैनपेज की जानकारी के आधार पर लगाई जा रही है, टाइम्स नाउ इसकी कोई पुष्टि नहीं करता है।

सना मकबूल (Sana Makbul) से जुड़ी जानकारी देते हुए 'द खबरी' ने लिखा, "बिग ब्रेकिंग। 100 प्रतिशत कंफर्म है। सना मकबूल ने 'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) की ट्रॉफी उठाई है। बधाई हो सना मकबूल।" बता दें कि सना मकबूल को कई टीवी सितारों ने भी सपोर्ट किया था। 'बिग बॉस 10' का हिस्सा रह चुके मनु पंजाबी का कहना था कि सना मकबूल ने गेम अच्छी खेली है और वह जीतने की ताकत रखती हैं। वहीं मुनव्वर फारूकी ने भी फैंस से सना मकबूल को वोट देने की अपील की थी।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article