BB OTT 3 फेम वड़ा पाव गर्ल की दूसरी शादी निकली झूठी! तो इसलिए चल रहा था चंद्रिका दीक्षित का ड्रामा

Bigg Boss OTT 3 Fame Vada Pav Girl Chandrika Dixit Marriage Is Fake: 'बिग बॉस ओटीटी 3' से सुर्खियां बटोरने वाली चंद्रिका दीक्षित अपनी दूसरी शादी की खबर से काफी चर्चा में बनी हुई हैं। लेकिन हाल ही में उनका एक वायरल वीडियो देख अंदाजा लगाया जा रहा है कि ये शादी नकली है।

Bigg Boss OTT 3 Fame Vada Pav Girl Chandrika Dixit Marriage Is Fake: 'बिग बॉस ओटीटी 3' से सुर्खियां बटोरने वाली चंद्रिका दीक्षित इन दिनों काफी लाइमलाइट में बनी हुई हैं। चंद्रिका दीक्षित पति पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाने के लिए सुर्खियों में आई थीं। लेकिन बाद में उन्हें ही एक मिस्ट्री मैन के साथ देखा गया। यहां तक कि चंद्रिका दीक्षित की मिस्ट्री मैन संग शादी की तस्वीरें भी सामने आईं। लेकिन अब 'बिग बॉस ओटीटी 3' फेम चंद्रिका दीक्षित (Chandrika Dixit) के इंस्टाग्राम एकाउंट से एक वीडियो साझा हुआ है, जिसे देख लोगों ने अंदाजा लगाना शुरू कर दिया कि चंद्रिका दीक्षित की दूसरी शादी की बातें महज एक ड्रामा है। अपने वीडियो के लिए चंद्रिका दीक्षित खूब ट्रोल भी हो रही हैं।

chandrika dixit (3)

फोटो क्रेडिट- चंद्रिका दीक्षित इंस्टाग्राम

'बिग बॉस ओटीटी 3' फेम वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित (Chandrika Dixit) के इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर हुए वीडियो में वह और मिस्ट्री मैन दूल्हा-दुल्हन के जोड़े में नजर आए। दोनों एक-दूजे की तारीफ करते दिखाई दिये। लेकिन बाद में चंद्रिका दीक्षित और मिस्ट्री मैन का ये वीडियो केवल शेरवानी के प्रमोशन से जुड़ा निकला। इस वीडियो को देख सोशल मीडिया यूजर्स माथा पकड़ने पर मजबूर हो गए। एक यूजर ने चंद्रिका दीक्षित के वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "ये सब विज्ञापन की तैयारी थी। कुछ दिनों में आएगी और गंदी सी हिंदी में कहेगी कि मेरा पति हीरा है, ये सब तो मैं नाटक कर रही थी।" दूसरे यूजर ने लिखा, "क्यों नहीं हो रही है एक्टिंग।" तीसरे यूजर ने लिखा, "पक्का ये वीडियो चंद्रिका का असली पति ही शूट कर रहा होगा।"

End of Feed