Pooja Bhatt और बेबिका ध्रुवे की दोस्ती में आईं दरार, दोनों ने एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर किया अनफॉलो

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Apr 12, 2024, 05:42 PM IST

बिग बॉस ओटीटी 2 में बेबिका ध्रुवे और पूजा भट्ट के बीच में जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिली थी। शो से बाहर निकलने के बाद भी दोनों अक्सर पार्टी और वेकेशन पर साथ में नजर आए थे। अब बेबिका और पूजा ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है।

सलमान खान का मोस्ट पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 2 धमाकेदार सीजन था। बिग बॉस ओटीटी में कंटेस्टेंट्स के बीच में शानदार दोस्ती देखने को मिली। शो में एल्विश यादव, मनीषा रानी, अभिषेक मल्हान की बॉन्डिंग हो या फिर पूजा भट्ट और बेबिका ध्रुवे की दोस्ती। घर में बाहर भी ये दोस्तियां देखने को मिली। घरवालों की ये फ्रेंडशिप बाहर की दुनिया में ज्यादा चल नहीं पाई। कुछ समय पहले एल्विश यादव और मनीषा रानी ने एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया था। वहीं, अब बेबिका ध्रुवे और पूजा भट्ट की दोस्ती में भी दरार आ गई है।

End of Feed