Bigg Boss 19 Finale: टीवी ही नहीं ओटीटी पर भी धमाल मचाएगा सलमान खान का शो, इतने बजे से शुरू होगी लाइव स्ट्रीमिंग

  • Authored by: अभय
  • Updated Dec 7, 2025, 01:21 PM IST

Bigg Boss 19 Finale OTT Update: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) के टीवी शो बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) का आज यानी 7 दिसंबर को फिनाले हैं। ये शो टीवी के साथ-साथ ओटीटी पर भी धमाल मचाने वाला है। तो चलिए जानते हैं बिग बॉस 19 कब से ओटीटी पर लाइव स्ट्रीम होगा।

Bigg Boss 19 Finale OTT Update: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों टीवी शो बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस शो से जुड़े एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अब धीरे-धीरे सलमान खान का ये शो अपने फाइनल डे पर पहुंच गया है। आज यानी 7 दिसंबर को सलमान खान के टीवी शो बिग बॉस के 19वें सीजन का फिनाले हैं। जिसको लेकर फैंस काफी बेताब हैं। इसी बीच फिनाले की ओटीटी स्ट्रीमिंग को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। तो चलिए जानते हैं कब और किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हम बिग बॉस 19 के फिनाले को देख पाएंगें।

Bigg Boss 19 Finale OTT Update

Image Source: Jio Hotstar

ओटीटी पर कब और कहां देखें बिग बॉस 19 का फिनाले

सलमान खान एक बार फिर अपने टीवी शो बिग बॉस 19 को लेकर खबरों में आ गए हैं। इसकी वजह बिग बॉस 19 की ओटीटी स्ट्रीमिंग है। सलमान खान के शो बिग बॉस 19 का फिनाले कलर्स टीवी (Colors TV) पर फिनाले रात 9 बजे से चलेगा, लेकिन फैंस को इसकी ओटीटी स्ट्रीमिंग का इंतजार है। आपको बता दें कि बिग बॉस 19 का फिनाले आप आज यानी 7 दिसंबर के रात 9 बजे से ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर लाइव देख पाएंगे। इस शो में अब टॉप 5 फाइनलिस्ट्स बचे हैं। जिनका नाम गौरव खन्ना (Gaurav Khanna), आमाल मलिक (Amaal Mallik), फराहना भट्ट (Farrhana Bhatt), प्रणीत मोरे (Pranit More) और तन्या मित्तल (Tanya Mittal) है। इन्हीं में से कोई आज शो का विनर होने वाला है। तो देखना होगा आज किसकी किस्मत खुलेगी।

End of Feed