Bhuvan Bam-Wamiqa Gabbi Next Movie: सोशल मीडिया स्टार भुवन बाम( Bhuvan Bam) ने ओटीटी पर तो डेब्यू कर लिया है। उनकी स्क्रीन प्रेजेंस को लोग बेहद पसंद भी करते हैं, ओटीटी के बाद अब एक्टर बड़े पर्दे पर अपना जादू दिखाने आ रहे हैं। जी हाँ भुवन बाम जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। फिल्म निर्माता करण जौहर( Karan Johar ) उन्हें अपनी नई फिल्म में लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म को धर्मा प्रोडक्शन बना रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म में वामिका गब्बी लीड एक्ट्रेस होगी। जिसके साथ भुवन बाम रोमांस करेंगे। आइए आपको बताते हैं फिल्म से जुड़ी सारी जानकारी
Image Credit: IMDB
रिपोर्ट्स की मानें तो यह एक रोमांटिक-कॉमेडी मूवी होने वाली है जिसके लिए भुवन और वामिका को कास्ट किया गया है। फिल्म का नाम रखा है 'कुकू की कुंडली ' जो सुनने में ही बेहद मजेदार लग रहा है। फिल्म एक फैमिली एंटरटेनर होगी जिससे भुवन बॉलीवुड में डेब्यू करेंगे। फिल्म का निर्देशन शरण शर्मा करेंगे। फिल्म अगले साल रिलीज होने की संभावना है।
स्टारकास्ट की बात करें तो इस समय अभिनेत्री वामिका गब्बी ( Wamiqa Gabbi) अपनी फिल्मों से खास पहचान बना रही है। हाल ही में वह भूल चूक माफ में नजर आई थी। सिल्वर स्क्रीन के साथ-साथ वामिका ओटीटी पर भी अपना धमाल दिखा चुकी हैं। जल्द ही उन्हें अक्षय कुमार की भूत बंगला में देखा जाएगा। साथ ही एक्टर भुवन बाम सबसे फेमस यूट्यूबर हैं , जो यूट्यूब चैनल बीबी की वाइन्स चलाते हैं। यूट्यूब के अलावा, भुवन ने म्यूजिक इंडस्ट्री में भी अपना नाम कमाया hai और "तेरी मेरी कहानी" और "हीर रांझा" जैसे कई सिंगल्स रिलीज किए हैं। उन्होंने ढिंढोरा वेब सीरीज का निर्माण किया है साथ ही इसमें एक्टिंग भी की है। इसके अलावा भुवन "ताज़ा खबर" जैसी वेब सीरीज़ में नजर आ चुके हैं। उनके बॉलीवुड डेब्यू की खबर सुनकर फैंस बेहद खुश होने वाले हैं।
