Bhay-The Gaurav Tiwari Mystery: पैरानॉर्मल इन्वेस्टिगेटर की कहानी को दिखाने आ रहे हैं करण टैकर और कल्कि कोचलिन, इस दिन होगा प्रीमियर

Bhay-The Gaurav Tiwari Mystery: निर्देशक रॉबी ग्रेवाल ने बताया कि यह प्रोजेक्ट उनके लिए बहुत भावुक सफर रहा। वे एक बार गौरव तिवारी से मिले थे और दोनों कुछ साथ में करने की सोच रहे थे। लेकिन गौरव की अचानक मौत ने उन्हें अंदर तक झकझोर दिया। इसके बाद उन्होंने इस कहानी को बनाने का फैसला लिया।

Bhay-The Gaurav Tiwari Mystery: अलमाइटी मोशन पिक्चर्स की पैरानॉर्मल थ्रिलर ‘भय – ए गौरव तिवारी मिस्ट्री रिलीज से पहले ही खूब चर्चा में है। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े नाम जैसे राम गोपाल वर्मा, आनंद एल राय, वरुण शर्मा, ज़रीन खान, हिमांशु मेहरा, हंसल मेहता, अशोक पंडित और कई अन्य ने इसके ट्रेलर को सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिससे सीरीज़ की चर्चा और बढ़ गई है।

Bhay-The Gaurav Tiwari Mystery

सीरीज़ में करण टैकर ( Karan Tacker) और कल्कि कोचलिन मुख्य भूमिकाओं में दिखेंगे। इनके साथ सलोनी बत्रा, डैनिश सूद, निमेश नायर, घनश्याम गर्ग और अन्य कलाकार भी अहम किरदार निभा रहे हैं। यह शो भारत के पहले पैरानॉर्मल इन्वेस्टिगेटर गौरव तिवारी की ज़िंदगी पर आधारित है। उनके अनोखे केसों, डरावने अनुभवों और सिर्फ 31 साल की उम्र में हुई उनकी रहस्यमयी मौत पर केंद्रित है।

End of Feed