कार एक्सीडेंट में बाल-बाल बचे Arjun Bijlani, ‘चुंबक’ के प्रमोशन से लौटते वक्त हुआ हादसा

  • Authored by: अभय
  • Updated Aug 21, 2026, 11:23 AM IST

Arjun Bijlani Car Accident: टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी को लेकर शुक्रवार को एक परेशान करने वाली खबर सामने आई। ‘चुंबक’ के प्रमोशन से लौटते वक्त उनकी कार हादसे का शिकार हो गई।

Arjun Bijlani Car Accident: टीवी के जाने-माने एक्टर अर्जुन बिजलानी (Arjun Bijlani) इन दिनों अपने नए प्रोजेक्ट ‘चुंबक’ (Chumbak) को लेकर लगातार चर्चा में हैं। इसको लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आते रहते हैं। कभी प्रोजेक्ट से जुड़ी कोई खबर लीक हो जाती है, तो कभी नया अपडेट आ जाता है। इन दिनों अर्जुन बिजलानी इसके प्रमोशन में काफी व्यस्त चल रहे थे। इसी बीच उनके फैंस के लिए एक ऐसी खबर सामने आई, जिसने कुछ देर के लिए चिंता बढ़ा दी। दरअसल, प्रमोशनल इवेंट से वापस लौटते समय अर्जुन की कार का एक्सीडेंट हो गया। तो चलिए जानते हैं अब अर्जुन बिजलानी कैसे है और पूरा मामला क्या है।

Arjun Bijlani Car Accident

अर्जुन बिजलानी के साथ हुआ हादसा (Image Source: AI)

अर्जुन बिजलानी का हुआ एक्सीडेंट

एक्टर अर्जुन बिजलानी एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। इसकी वजह कोई फिल्म या टीवी शो नहीं बल्कि एक ऐसी खबर है जिसने फैंस को उदास कर दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, अर्जुन बिजलानी अपने आने वाले नेटफ्लिक्स शो ‘चुंबक’ के प्रमोशन के सिलसिले में एक कार्यक्रम में पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने एक लोकप्रिय गेम शो की शूटिंग भी की। कार्यक्रम खत्म होने के बाद जब वो वापस लौट रहे थे, तभी रास्ते में उनकी कार दुर्घटना का शिकार हो गई। रिपोर्ट्स में बताया गया है कि अर्जुन और कार में मौजूद बाकी लोग सुरक्षित हैं। एक्टर को किसी तरह की गंभीर चोट नहीं आई है।

End of Feed