Anjali Arora की बढ़ी मुसीबत, भाभी ने परिवार पर लगाया घरेलू हिंसा का आरोप; बोली- मुझे कुछ हुआ तो...

Anjali Arora Sister In Law Allegations: मशहूर सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और एक्ट्रेस अंजलि अरोड़ा के परिवार पर मुसीबतें आ गिरी हैं। दरअसल, अंजलि की भाभी आरती ने परिवार पर घरेलू हिंसा के आरोप लगाए हैं।

Anjali Arora Sister In Law Allegations: मशहूर सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और एक्ट्रेस अंजलि अरोड़ा अक्सर सुर्खियों में नजर आती हैं। 'कच्चा बादाम' गाने पर डांस कर लाइमलाइट बटोरने वाली अंजलि अरोड़ा आखिरी बार 'महाकाव्य श्री रामायण कथा: कथा श्रीराम की' में नजर आई थीं। इस फिल्म में अंजलि अरोड़ा ने माता सीता का किरदार अदा किया था। हालांकि माता सीता के रोल के लिए अंजलि अरोड़ा लोगों के निशाने पर भी आई थीं। लेकिन इन सबसे इतर हाल ही में अंजलि अरोड़ा अपने पारिवारिक मसलों के कारण विवादों में घिर गई हैं। दरअसल, अंजलि अरोड़ा की भाभी आरती अरोड़ा ने परिवार पर घरेलू हिंसा के आरोप लगाए हैं। अंजलि अरोड़ा की भाभी का कहना है कि शादी के एक महीने बाद ही ससुरालवालों ने उन्हें टॉर्चर किया। यहां तक कि प्रेग्नेंसी में भी उनके साथ मारपीट हुई। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Isha Malviya ने की सगाई? मिस्ट्री मैन फोटोज शेयर कर फ्लॉन्ट की रिंग

Anjali Arora और परिवार पर लगा बहू संग मारपीट का आरोप (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

अंजलि अरोड़ा (Anjali Arora) की भाभी आरती अरोड़ा (Aarti Arora) ने इंस्टाग्राम पर वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में उन्होंने कहा, "मेरा नाम आरती अरोड़ा है, मैं अभिषेक अरोड़ा की पत्नी और अंजलि अरोड़ा की भाभी हूं। मेरे पीछे इन्होंने लड़के छुड़वाए हैं, मुझे कॉल करवाते हैं, जान से मारने की धमकी देते हैं। शादी के बाद से ही इनके ड्रामे शुरू हो गए थे। मुझे मारना, पीटना, सारी चीजें करना, जिसके मेरे पास सबूत हैं। मेरे पास रिकॉर्डिंग हैं, फोटोज हैं। इन्होंने जो मुझे मारा हुआ है, अंजलि अरोड़ा ने और अभिषेक अरोड़ा ने। शुरू से ही जादू टोना मेरे ऊपर करवाते थे। मैंने लीगल एक्शन ले लिया है, तस्वीरें मैंने अपने वकील को भी दी हैं।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Avinash Mishra ने इस हसीना संग मिलकर किया Eisha Singh को चीट? यूजर्स के कमेंट ने खोली पोल

End of Feed