Alia Bhatt को बचपन में ऐसे चिढ़ाती थीं Shaheen Bhatt, बोलीं- ‘पार्ले-जी के साथ फ्री आई थी’

  • Authored by: अभय
  • Updated Sep 12, 2026, 08:59 AM IST

आलिया भट्ट ने बहन शाहीन भट्ट के साथ बचपन का एक मजेदार किस्सा सुनाया है। उन्होंने बताया कि शाहीन उन्हें चिढ़ाने के लिए ऐसा प्रैंक करती थीं, जिसे यादकर आज भी हंसी आती है।

Alia Bhatt on Prime Video Movie Don’t Be Shy: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म डोंट बी शाई (Don’t Be Shy) को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर आलिया अपनी बहन शाहीन भट्ट (Shaheen Bhatt) के साथ पहुंचीं। दोनों बहनें इस फिल्म की प्रोड्यूसर भी हैं। खास बात यह रही कि ट्रेलर लॉन्च के दौरान दोनों से जेन जी के कई फेमस शब्दों का मतलब पूछा गया। इसी दौरान ‘रेजबेट’ शब्द ने आलिया को अपने बचपन की एक मजेदार याद दिला दी। आलिया ने बिना ज्यादा सोचे इसका उदाहरण अपनी और शाहीन की बचपन की नोकझोंक से जोड़ दिया। उन्होंने जो किस्सा सुनाया, उसे सुनकर वहां मौजूद लोग भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए।

Alia Bhatt on Prime Video Movie Don’t Be Shy

आलिया भट्ट ने किया ये खुलासा (Image Source: Zoom/ Pinterest)

आलिया भट्ट ने किया ये खुलासा

‘डोंट बी शाइ’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान आलिया भट्ट और शाहीन भट्ट ने वहां पूछे गए लगभग सभी जेन जी शब्दों का सही मतलब बता दिया। हालांकि, ‘रेजबेट’ शब्द को समझाना आलिया के लिए थोड़ा मुश्किल रहा। जब उनसे इसका मतलब पूछा गया, तो इसे समझाने के लिए आलिया ने बचपन की एक बात याद की, जो उनकी बहन शाहीन से जुड़ी थी। आलिया ने बताया कि बचपन में शाहीन अक्सर मजाक में अपनी छोटी बहन से कहा करती थीं कि वो उनके माता-पिता की असली बेटी नहीं हैं। आलिया ने कहा, 'रेजबेट वही है, जो शाहीन बचपन में मेरे साथ किया करती थी। वो कहती थी, ‘आलिया पार्ले-जी के साथ मुफ्त में आई थी’ और वो हमारे माता-पिता की असली बच्ची नहीं थी।'

End of Feed