'बड़े मियां छोटे मियां' की ओटीटी रिलीज डेट आउट, नेटफ्लिक्स पर इस दिन होगी रिलीज

  • Authored by: अभय
  • Updated May 30, 2024, 04:06 PM IST

Bade Miyan Chote Miyan OTT Release Date: अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' बड़े पर्दे के बाद अब ओटीटी पर रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' को इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाएगा।

Bade Miyan Chote Miyan OTT Release Date: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' (Bade Miyan Chote Miyan) अभी कुछ महीने पहले बड़ पर्दे पर रिलीज हुई थी। लेकिन फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' बॉक्स ऑफिस पर धमाल नहीं मचा पाई। फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' की कमाई उम्मीद के काफी कम रही थी। अब बड़े पर्दे के बाद अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' की ओटीटी रिलीज की खबर को सुन फैंस झूम उठे। तो चलिए जानते हैं फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' कब और कहां दस्तक देने वाली है।

Bade Miyan Chote Miyan OTT Release Date

Instagram

जानें ओटीटी पर कब रिलीज होगी 'बड़े मियां छोटे मियां'

अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की बिग बजट फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' बॉक्स ऑफिस पर फुस्स हो गई थी। अब बड़े पर्दे के बाद मेकर्स फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' को ओटीटी पर रिलीज करने की तैयारी कर रहे हैं। अगर आप भी इस फिल्म को बड़े पर्दे पर नहीं देख पाए तो अब अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' नेटफ्लिक्स पर दस्तक देने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 'बड़े मियां छोटे मियां' 6 जून को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो सकती है। लेकिन आपको बता दें फिल्म की अधिकारिक ओटीटी रिलीज डेट सामने नहीं आई है।

End of Feed