Adnan Sheikh की बर्थ्डै पार्टी में पुराने दोस्तों को नहीं मिला भाव, साई केतन राव-नैजी ने जमाया रंग

Adnan Sheikh Birthday Celebration: दनान शेख ने कल मुंबई में बड़े ही जश्न के साथ अपना जन्मदिन मनाया। उनकी जन्मदिन पार्टी में बिग बॉस के रनर अप नैजी और साईं केतन राव भी शामिल हुए। आइए पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

Adnan Sheikh Birthday Celebration: अदनान शेख एक अभिनेता और प्रसिद्ध सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। हाल ही में बिग बॉस ऑटोती 3 के आने के बार फिर उन्होंने बड़ा फेम हसील कर लिया है। बता दें कि सोशल मीडिया स्टार अदनान शेख ने बिग बॉस ओटीटी 3 में वाइल्ड कार्ड के तौर पर एंट्री मारी थी। बिग बॉस के दौरान भी लव कटारिया संग उनके झगड़े काफी चर्चा में बने रहे। हालांकि अदनान बिग बॉस के घर में ज्यादा दिन नहीं बिता पाए और एक हफ्ते में घर से बेघर हो गए। अब अदनान ने कल धूमधाम से अपना जन्मदिन मनाया और उनकी पार्टी में साईं केतन राव सहित कई सितारे नजर आए। आइए पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

Adnan Sheikh Birthday Celebration

बता दें कि अदनान शेख ने कल मुंबई में बड़े ही जश्न के साथ अपना जन्मदिन मनाया। उनकी जन्मदिन पार्टी में बिग बॉस के रनर अप नैजी और साईं केतन राव भी शामिल हुए। दिलचस्प बात तो ये है कि सालों से दोस्त रहे विशाल पांडे उनकी जन्मदिन पार्टी में कहीं भी नजर नहीं आए। साथ ही बिग बॉस ओटीटी 3 की विजेता सना मकबूल को भी न्योता नहीं मिला। इस पार्टी में टेरेंस लुईस और आकांक्षा पूरी के साथ अन्य यूट्यूबर भी नजर आए।

End of Feed