Adhyayan Suman ने शर्मिन सहगल को दी सलाह, बोले-'आलोचनाओं को एक्सेप्ट करना सीखो'

हीरामंडी 2 की अनाउंसमेंट के बाद से सोशल मीडिया पर यूजर्स का कहना हैं कि शर्मिन सहगल को नहीं लेना चाहिए। उन्हें सेकेंड पार्ट का हिस्सा नहीं होना चाहिए। अब शेखर सुमन के बेटे अध्ययन सुमन ने शर्मिन को सलाह दी है। उन्होंने कहा कि शर्मिन को खुद पर काम करने की जरूरत है।

संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhanshali) ने 'हीरामंडी 2'( Heeramandi 2) की अनाउंसमेंट कर दी है। इस अनाउंसमेंट के बाद से ही सोशल मीडिया पर यूजर्स हीरामंडी के सीक्वल को लेकर अपनी सलाह दे रहे हैं। वहीं, कुछ यूजर्स का कहना है कि सीजन के दूसरे पार्ट में शर्मिन सहगल (Sharmin Segal) को नहीं लेना चाहिए। उन्हें आलमजेब का कैरेक्टर दोबारा नहीं मिलना चाहिए। उन्हें इस सीरीज का हिस्सा नहीं होना चाहिए। हीरामंडी में शर्मिन की एक्टिंग भी लोगों को पसंद नहीं आई थी। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस को जमकर ट्रोल किया गया था। अब शर्मिन को उनके को एक्टर अध्ययन सुमन ने सलाह दी है।

बाप-बेटे की जोड़ी शेखर और अध्ययन सुमन से पूछा गया कि शर्मिन को हीरामंडी के लिए जमकर ट्रोल किया जा रहा है। आप इस पर क्या कहना चाहेंगे। शेखर सुमन ने जवाब देते हुए कहा कि मैं देख सकता हूं कि आखिर क्यों शर्मिन ने आलमजेब का किरदार चुना। वहीं, अध्ययन सुमन ने उन्हें सलाह देते हुए कहा कि शर्मिन को अपने बबल से बाहर निकलने की जरूरत है और रियलिटी को स्वीकार करना चाहिए।

End of Feed