बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के सोल्जर बॉबी देओल ने अपनी सेकेंड पारी में कई ऐसे किरदार प्ले किए हैं, जिन्होंने लोगों के बीच में खलबली मचाई है। हालांकि इनमें से जिस एक रोल ने उन्हें घर-घर तक पहुंचाया है, वो डायरेक्टर प्रकाश झा की फेमस सीरीज आश्रम का रोल बाबा निराला है। सालों पहले रिलीज हुई इस सीरीज ने बॉबी देओल को एक शानदार एक्टर के तौर पर पहचान दिलाई थी और अब प्रकाश झा इस सीरीज के चौथे सीजन के लिए कमर कस रहे हैं। ताजा खबरों की मानें तो बॉबी देओल अगस्त महीने से अपनी आश्रम 4 की शूटिंग शुरू कर देंगे, जिसके लिए मेकर्स कमर कस रहे हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर ये खबर भी पढ़ें: नहीं हुआ Kriti Sanon और Kabir Bahia का ब्रेकअप, नई फोटो देख फैन्स ने ली सुकून की सांस
Aashram 4 के लिए Bobby Deol ने कसी कमर, अगस्त में बनेंगे बाबा निराला
बाबा निराला के रोल में फिर दिखेंगे Bobby Deol
वैराएटी इंडिया ने अपनी ताजा खबर में फैंस को ये जानकारी दी है कि प्रकाश झा ने सीरीज आश्रम 4 की कहानी पूरी कर ली है और अब वो इसकी शूटिंग करने की तैयारी कर रहे हैं। अगर मेकर्स प्लान के मुताबिक चलते हैं तो अगस्त के महीने से आश्रम 4 की शूटिंग शुरू हो जाएगी। प्रकाश झा ने बॉबी देओल से भी बात कर ली है, जिन्होंने आश्रम 4 के मुताबिक अपनी शूटिंग डेट्स देने का फैसला कर लिया है। बॉबी देओल को बाबा निराला के रोल में देखने के लिए उनके फैंस खूब एक्साइटेड रहते हैं। इस रोल ने उन्हें एक बार फिर से स्टार का ओहदा दिलाया है। टाइम्स नाउ नवभारत पर ये खबर भी पढ़ें: 'तौबा तौबा' फेम कोरियोग्राफर Bosco Leslie Martis की अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में हुए भर्ती
Aashram 4 के लिए Bobby Deol ने कसी कमर, अगस्त में बनेंगे बाबा निराला
Aashram 4 के लिए दर्शक भी हैं एक्साइटेड
आश्रम सीरीज के तीन पार्ट अब तक दर्शकों के सामने आ चुके हैं। इन तीनों ही पार्ट्स को दर्शकों ने खूब प्यार दिया है। आश्रम की कहानी दर्शकों को भारतीय समाज की वो सच्चाई दिखाती है, जो सबके सामने है लेकिन कोई भी इसे देखना नहीं चाहता है। यही कारण है कि हर कोई आश्रम 4 के लिए एक्साइटेड है क्योंकि इसमें दर्शकों को हमारे देश की वो सच्चाई देखने को मिलेगी, जो सबकी आंखें खोलेगी। बताते चलें कि बॉबी देओल की आश्रम सीरीज उनके दिवंगत पिता धर्मेंद्र के लिए भी काफी पसंद थी। बॉबी देओल ने कई दफा अपने इंटरव्यूज में बताया है कि जब उनका शो पहली बार आया था तब उनके पिता ने उनकी तारीफ की थी और उनकी मां के दोस्तों को भी ये शो काफी पसंद आया था।
