Ved Day 6 Box Office Collection: बॉलीवुड कलाकार रितेश देशमुख की हालिया रिलीज मराठी फिल्म वेड बॉक्स ऑफिस पर रुकने का नाम नहीं ले रही है। फिल्म वेड (Ved) की कमाई हर दिन ट्रेड पंडितों को चौंका रही है। फिल्म वेड ने 5 दिनों में 15 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया था और छठे दिन भी इसने सिनेमाघरों में ताबड़तोड़ कमाई की है। ट्रेड से सामने आई ताजा जानकारी की मानें तो फिल्म वेड ने छठे दिन अपने खाते में 2.35 करोड़ रुपये जोड़े हैं, जिसको मिलाकर इसकी कुल कमाई 18.02 करोड़ रुपये हो गई है। फिल्म वेड जिस तरह से बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन कर रही है, यह जल्द ही मराठी सिनेमा की सबसे सफल मूवीज की लिस्ट में अपना नाम दर्ज करा लेगी।
Ved Day 6 Box Office Collection:
दर्शकों को पसंद आ रही है रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा की जोड़ी
फिल्म वेड में रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) और जेनेलिया डिसूजा ने लम्बे समय के बाद साथ काम किया है। दर्शकों को इन दोनों का काम पसंद आ रहा है। दर्शक इन दोनों की जोड़ी को काफी पसंद कर रहे हैं और फिल्म वेड पर प्यार बरसा रहे हैं। फिल्म वेड की कमाई इस बात की गवाही दे रही है कि इसे दर्शक कितना पसंद कर रहे हैं। अगर फिल्म को दर्शक ऐसे ही प्यार देते रहे तो यह जल्द ही 30 करोड़ के पार निकल जाएगी।
लयभारी को धूल चटाएगी रितेश-जेनेलिया की वेड
रितेश देशमुख ने कुछ साल पहले लयभारी नाम की एक मराठी मूवी की थी जिसने बम्पर कमाई की थी। ट्रेड पंडितों के अनुसार रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा की वेड जल्द ही लयभारी का कलेक्शन पार कर जाएगी। फिल्म लयभारी ने सिनेमाघरों में 30 करोड़ रुपये की कमाई की थी। ट्रेड पंडित मान रहे हैं कि वेड अपने खाते में 30 करोड़ रुपये से ज्यादा जोड़ने में कामयाब रहेगी। फिल्म वेड वीकडेज में भी अच्छी कमाई कर रही है, जिस कारण ट्रेड पंडित मान रहे हैं कि यह रितेश की सबसे सफल मराठी फिल्म बन जाएगी।
