Bollywood Celebrities Wedding Destination: बॉलीवुड की इन हस्तियों ने राजस्थान को बनाया अपना वेडिंग डेस्टिनेशन

  • Reported by: Agency
  • Updated Dec 21, 2022, 02:25 PM IST

Bollywood Celebrities Wedding Venue: बॉलीवुड की कई फिल्मों में एक्ट्रेस या उसकी दोस्त की शादी का सीजन राजस्थान में होता दिखाया गया है। इसकी वजह यह है की बॉलीवुड हस्तियों का रीयल लाइफ में भी राजस्थान शादी करने के लिए सबसे पसंदीदा जगह है। अब इंडस्ट्री की कई हस्तियों ने राजस्थान में समारोह कर सात जन्मों के बंधन में बंधे हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • कियारा आडवानी और सिद्धार्थ मल्होत्रा भी राजस्थान में कर सकते हैं शादी
  • प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने राजस्थान के उम्मेद भवन पैलेस में की थी शादी
  • नील नितिन मुकेश ने रुक्मिनी सहाय के साथ उदयपुर में सात बंधनों में बंधे थे

Bollywood News:बॉलीवुड की दो खूबसूरत जोड़ी बहुत जल्द शादी के बंधन में बंधने वाली है। एक्ट्रेस कियारा आडवानी और एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा अपनी शादी को लेकर समारोह स्थल की तलाश शुरू कर दी है। इनके करीबी लोगों ने मीडिया में कहा है यह दोनों वेडिंग डेस्टिनेशन में राजस्थान, गोवा और चंडीगढ़ में जगह तलाशनी शुरू कर दी है। बता दें इन दोनों से पहले कई हस्तियों ने राजस्थान में ही शादी की है। बॉलीवुड की लोकप्रिय जोड़ी प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने 2018 के दिसंबर में राजस्थान के उम्मेद भवन पैलेस में शादी की थी। यहां एक्ट्रेस ने निक के साथ पहले क्रिश्चन रीति-रिवाज और फिर हिंदू रीति-रिवाजों से शादी की थी। पांच दिनों तक शादी समारोह चला था।

Bollywood celebrities.

राजस्थान में निक जोन के साथ शादी की रस्म पूरी करतीं प्रियंका चोपड़ा।

बता दें जोधपुर के पूर्व शाही परिवार का घर उम्मेद भवन है। यह दुनिया का छठा सबसे बड़ा प्राइवेट रेजिडेंस है। जो कि 26 एकड़ में फैला फाइव स्टार हेरिटेज होटल है। रिपोर्ट्स के अनुसार इस पैलेस में एक रात ठहरने का खर्च 43 हजार से 228, 100 रुपये के बीच है। इसके अतिरिक्त टैक्स देना होता है।

End of Feed