Yuzvendra Chahal Taunts Dhanashree Verma: युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा अपनी टूटी शादी को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। साल 2025 के शुरुआत में दोनों ने अपनी 5 साल की शादी पर पूर्णविराम लगा दिया था। रुमर्स थे कि युजवेंद्र को अपने परिवार संग हरियाणा में रहना था लेकिन धनश्री इस चीज के लिए राजी नहीं थी। तलाक के बाद दोनों ने एक दूजे को लेकर कई बयान बाजी की। अब एक बार फिर युजवेंद्र चहल ने धनश्री वर्मा को ताना मरते हुए पोस्ट शेयर कर डाला।
गेंदबाज युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) ने अपने इंस्टाग्राम पर कोर्ट के एक वर्डिक्ट का स्क्रीन शॉट शेयर किया था। जिसमें लिखा था कि "आर्थिक रूप से स्वतंत्र पत्नियां अपने पतियों से गुजारा भत्ता यानी एलिमनी नहीं मांग सकतीं।" इसपर युजवेंद्र चहल ने बिना धनश्री वर्मा का नाम लिए लिख डाला, 'माँ कसम खाओ नहीं पलटोगे इस फैसले से।' बस फिर क्या था जैसे ही लोगों ने युजवेंद्र का ये पोस्ट देखा उन्होंने एक्स वाइफ धनश्री को भेजना शुरू कर दिया। हालांकि बाद में इस पोस्ट के वायरल होने पर भारतीय क्रिकेट टीम के गेंदबाज ने इसे तुरंत डिलीट कर दिया। पोस्ट डिलीट करने से कुछ फायदा नहीं हुआ क्यूंकी ये तब तक हर जगह वायरल हो गया था। दोनों के फैंस के बीच सोशल मीडिया पर तीखी बहस छिड़ गई। अभी तक धनश्री का इस पोस्ट को लेकर कोई भी रिएक्शन सामने नहीं आया है। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, कई बार युजवेंद्र धनश्री को ताने मार चुके हैं। आपको तो वो याद होगा कि जब युजवेंद्र का धनश्री वर्मा (Dhanashree Verma) संग तलाक हुआ तो कोर्ट के बाहर उन्होंने एक शर्ट पहनी थी जिसपर लिखा हुआ था, "अपने सुगर डैडी आप खुद बनिए।" इस टी-शर्ट पर खूब बवाल हुआ था।
शो 'राइज एंड फॉल' के दौरान धनश्री वर्मा ने खुलासा किया था कि युजवेंद्र को उन्होंने चीट करते हुए शादी के दो महीने बाद पकड़ लिया था। धनश्री ने अपनी टूटी शादी से जुड़े कई खुलासे शो में किये तो युजवेंद्र चहल भी चुप नहीं रहे। वहीं बात करें युजवेंद्र की पर्सनल लाइफ कि तो खबर है कि वो इस समय आरजे महविश को डेट कर रहे हैं।
