हिंदू लड़की से शादी... पहनाया बुर्का... अब पत्नी को पर्दे में रखता है ये मशहूर यूट्यूबर, कहा- 'मर्द की नजर...'

Adnan Sheikh On Wife To Wear Burqa: मशहूर यूट्यूबर अदनान शेख ने हाल ही में एक बयान दिया है, जो काफी वायरल हो रहा है. उन्होंने साफ शब्दों में कहा है कि वह अपनी पत्नी को पर्दे में ही रखेंगे और ये उनका फैसला है.

Adnan Sheikh Big Statment: मशहूर यूट्यूबर अदनान शेख अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से खूब लाइमलाइट बटोर रहे हैं. अदनान ने साल 2024 में रिद्धि जाधव नाम की लड़की से शादी की, जो शादी के बाद आयशा शेख बन गईं. अदनान की तरफ से रिद्धि का धर्म परिवर्तन करवाया गया. इतना ही नहीं, शादी में भी अदनान शेख की पत्नी आयशा चेहरा कवर करके आईं. इस वजह से यूट्यूबर काफी ट्रोल हुए. अदनान ने अब तक अपनी पत्नी का चेहरा नहीं दिखाया है और अब उन्होंने खुलकर इस पर बात की है. उन्होंने साफ शब्दों में कहा है कि वह अपने पत्नी को पर्दे में ही रखने वाले हैं और लोगों की बात का उन पर कोई असर नहीं होता.

adnaam

instagram

धर्म पर बोले अदनान शेख

अदनान शेख हाल ही Let's Talk With Namitaa के पॉडकास्ट में शामिल हुए. इस मौके पर उनसे ढेर सारे सवाल किए गए, जिसमें से एक था कि क्या उन्होंने अपनी पत्नी को बुर्का पहनने के लिए मजबूर किया? इसका जवाब उन्होंने बहुत ही सीधा दिया. उन्होंने कहा, 'मैं अपनी जिंदगी अपने हिसाब से जिऊंगा. मैं अपनी पत्नी को लोगों के सामने नहीं लाऊंगा. जो भी अपनी पत्नी को पर्दा नहीं करवाता उन्हें जन्नत नसीब नहीं होती है.'

End of Feed