YRKKH Spoiler 30 September: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। कहानी इस समय दर्शकों को थोड़ी बोरिंग लगेगी। रिज़ॉर्ट में भूत वाले ट्रैक ने कहानी को धीमा कर दिया। लगातार सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है को टीआरपी लिस्ट में मुंह की खानी पड़ रही है। जैसा की कल के एपिसोड में देखने को मिला था कि गीतांजली अरमान और अभिरा की नजदीकियों से खुश नहीं है। वहीं सुंदर का प्लान एक्सपोज और रिज़ॉर्ट की छवि सुधारने के लिए अभिरा और कावेरी मिलकर प्लान बना चुके हैं। तो चलिए जानते हैं आज कहानी में क्या होगा।
Image Source: Jio Hotstar
सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' कि शुरुआत मसूरी से होगी जहां गीतांजली भूत की वजह से डरी हुई है। गीतांजली के बाथरूम में खून वाला पानी आया था तब से वो बुरे तरीके से डरी हुई है। ऐसे में गीतांजली अरमान का हाथ पकड़कर सो जाती है। वहीं सुंदर के प्लान का पर्दाफाश करने के लिए कावेरी भूत वाला मेकअप करेगी। मायरा के पूछने पर अभिरा उसे बताएगी कि हम अरमान को तंग नहीं करेंगे क्यूंकी वो गीतांजली संग हनीमून मनाने आया है। तभी कमरें में अरमान गीतांजली से पीछा छुड़ाकर वहाँ पहुँच जाएगा। अरमान कावेरी का मेकअप खुद करेगा और वॉयस रिकार्ड कर उसकी आवाज भी बदल देगा ताकि सुंदर डर जाए। दूसरी तरफ मनीषा और मनोज कियारा को वापिस पोद्दार हाउस ले आए है। मनीषा अपनी बेटी से नाराज है क्यूंकी वो इतने दिनों से अपने एक्स पति अभीर संग एक छत के नीच रह रही है।
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में आगे सुंदर भूत पकड़ने वाली मशीन लेकर रिज़ॉर्ट पहुँच जाएगा लेकिन उसे क्या पता कावेरी उसका इंतजार कर रही है। कमरें में अभिरा सुंदर को बंद कर वहाँ से भाग जाएगी और कावेरी भूत बन उसे डराएगी। सुंदर इतना डर जाता है कि वो कावेरी से माफी मांगेगा बिना उसे पहचाने और ये सब तमाशा दूर से अभिरा, अरमान और मायरा देख रहे होंगे। कावेरी अपने भूतिया करैक्टर में खो जाती है। सुंदर गुनाह कबूल करता है कि कैसे नए मालिक आने के बाद उसने क्या क्या षड्यंत्र रचे। सुंदर का ये सारा कनफेश अरमान फोन में रिकार्ड कर लेगा ताकि जमाने को सच बताकर रिज़ॉर्ट की छवि सुधर सके।
