YRKKH Spoiler 12 August: मायरा की खातिर करीब आए अभिरा और अरमान, गीतांजली की करतूतें से उठेगा पर्दा

YRKKH Spoiler 12 August: सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में आज दिखाया जाएगा कि मायरा के चलते अरमान और अभिरा एक दूजे के करीब आएंगे। दूसरी तरफ अभिरा गीतांजली का बोया मुसीबतों का बीज उखाड़कर फेंक देगी। यहाँ पढ़िए आज 12 अगस्त का स्पॉइलर।

YRKKH Spoiler 12 August: राजन शाही का सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' पिछले 16 सालों से टीवी की दुनिया में राज कर रहा है। लगातार दमदार कहानी ने इसे ऐसे पंख दे दिए हैं जो सिर्फ ऊपर आसमान में ही उड़ते हैं। जैसा कि कल के एपिसोड में दिखाया गया था कि मायरा के डांस मुकाबले के लिए अभिरा को क्लासिकल डांस सीखने में दिक्कत हो रही है जिसकी हेल्प करने अरमान पहुँच जाएगा। अभीर भी कियारा को अपनी मैनेजर बनने का ऑफर देता है लेकिन दोनों के बीच प्यार वाली टेंशन में जगह ले ली है। यहाँ पढ़िए आज 12 अगस्त का स्पॉइलर।

yrkkh spoiler 12 august 2025

Image Source: Jio Hotstar

समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) कि शुरुआत अरमान से होगी जो अभिरा को मायरा के डांस मुकाबले के लिए डांस सिखाने गोएनका हाउस पहुँच गया है। अरमान बताएगा कि मायरा को ये डांस स्टेप करना है अगर अभिरा ये सीख लेगी तो बेटी के दिल में जगह बना लेगी। अरमान और अभिरा एक दूसरे के साथ रस्सी वाला डांस स्टेप करते हैं दोनों ऐसा करते करते एक दूजे के करीब आ जाएंगे। रस्सी दोनों को एक दूजे से कसकर बांध लेगी तभी अरमान और अभिरा एक दूजे को करीब पाएंगे। तभी मायरा वहाँ आ पहुंचेगी जो अरमान को भेष में नहीं पहचान पाएगी बल्कि अभिरा को उससे दूर रहने को कहेगी। कमरें में जाते ही मायरा के पैर कांच चुब जाएगा और उसे चोट लग जाएगी। अरमान और अभिरा उसका ख्याल रखेंगे कि तभी वो अपने पिता को पहचान लेगी। हालांकि अरमान उससे कहेगा कि वो किसी को ना बताए कि पापा गोएनका हाउस आए थे। दूसरी तरफ कियारा चारु की तस्वीर देख कहेगी कि उसका जॉब में प्रमोशन हो गया है लेकिन वो खुश नहीं है। तभी प्रोमोशन का पेपर उड़कर अभीर की जैकेट पर जा गिरेगा। ये देख कियारा अभीर की मैनेजर बनने के लिए तैयार हो जाती है ताकि वो वापिस से सुपरस्टार बन सके।

End of Feed