YRKKH: आर्यन बन तूफानी एंट्री के लिए तैयार है 'धुरंधर' का ये हैंडसम हंक, TRP के लिए मेकर्स ने खेला दांव

Dhurandhar Actor To Enter In Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने दर्शकों के दिलों पर सालों से कब्जा किया हुआ है। वहीं अब 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में नई एंट्री होने वाली है। शो की गिरती देख मेकर्स ने दांव खेलने का फैसला किया है।

Dhurandhar Actor To Enter In Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने दर्शकों के दिलों पर सालों से कब्जा किया हुआ है। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की टीआरपी इन दिनों काफी लुढ़की हुई है। ऐसे में मेकर्स इसे दोबारा टॉप 5 में लाने के लिए पूरी-पूरी कोशिश कर रहे हैं। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अभिरा और अरमान की तो जिंदगी में तूफान मचा ही हुआ है। वहीं अब राजन शाही के इस शो में नई एंट्री होने वाली है। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) की गिरती टीआरपी को पटरी पर लाने के लिए मेकर्स हर संभव प्रयास कर रहे हैं। वहीं अब मेकर्स ने सीरियल में नई एंट्री कराने का फैसला किया है, जिससे इसकी कहानी को दिलचस्प मोड़ मिल सके।

yeh rishta kya kehlata hai new entry

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार, इंस्टाग्राम

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में बीते कुछ दिनों पहले भी दिखाया गया था कि चाचीसा को आर्यन का फोन आता है कि वो अमेरिका से वापस आ रहा है। ऐसे में शो में आर्यन की वापसी होने वाली है। खास बात तो यह है कि 'धुरंधर' के एक एक्टर बतौर आर्यन शो में कदम रखने वाले हैं। वह एक्टर कोई और नहीं बल्कि हितुल पुजारा (Hitul Pujara) हैं, जिन्होंने धुरंधर में रहमान डकैत के बेटे का किरदार अदा किया था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो हितुल पुजारा सीरियल में आर्यन की भूमिका में नजर आएंगे। हालांकि इस मामले पर अभी तक हितुल पुजारा की ओर से आधिकारिक टिप्पणी नहीं हुई है।

End of Feed