Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: गिरती TRP के बीच शो में हुई इस एक्ट्रेस की एंट्री, मायरा-मुक्ति की बढ़ेगी मुसीबत!

This TV Actress Ready To Enter In Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: टीवी के पॉपुलर शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में एक साथ कई महाट्विस्ट आ रहे हैं। शो में आए दिन कुछ न कुछ दिलचस्प मोड़ देखने को मिल रहा है। वहीं अब सीरियल में एक नई एंट्री होने वाली है।

This TV Actress Ready To Enter In Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: टीवी के पॉपुलर शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' टीवी पर सबसे लंबे समय तक चलने वाला सीरियल है, जिसने टीआरपी में भी अपनी जगह दुरुस्त करने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। लेकिन बीते कुछ दिनों से 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) की टीआरपी लगातार गिरती जा रही है। ऐसे में मेकर्स ने सीरियल में एक नई एंट्री कराने का फैसला किया है, जो आगे चलकर इसमें नए ट्विस्ट और टर्न्स भी लेकर आएगी। समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में होने वाली इस नई एंट्री को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट भी सातवें आसमान पर है।

yeh rishta kya kehlata hai spoiler

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार, अर्शिया शर्मा इंस्टाग्राम

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में एक्ट्रेस अनुजा जैन की एंट्री होगी, जो पहले 'छोटी सरदारनी' सीरियल में भी अहम भूमिका अदा कर चुकी हैं। अनुजा जैन 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में मायरा और मुक्ति के हॉस्टल की प्रिंसिपल के तौर पर दिखाई देंगी। बताया जा रहा है कि शो में आगे चलकर मुक्ति और मायरा के बीच झगड़े देखने को मिलेंगे। लगातार हो रहे इन झगड़ों को लेकर उनकी प्रिंसिपल काफी हताश हो जाएंगी। बताया जा रहा है कि सीरियल में अनुजा के किरदार का कनेक्शन मुक्ति से भी होगा। अब ये देखना दिलचस्प रहेगा कि 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में होने वाली ये नई एंट्री क्या नया मोड़ लेकर आएगी।

End of Feed