YRKKH: अंशुमन के बाद अब इस किरदार को मौत के घाट उतारेंगे राजन शाही, अरमान-अभिरा की जिंदगी में फिर आएगा तूफान

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai This Character Going To Die Soon: टीवी के धमाकेदार शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने सुर्खियां बटोरने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। लेकिन जल्द ही अरमान और अभिरा की जिंदगी में एक बार फिर से तूफान आने वाला है। क्योंकि अंशुमन के बाद एक और किरदार की मौत होने वाली है।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai This Character Going To Die Soon: टीवी के धमाकेदार शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने छोटे पर्दे पर धमाल मचाने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' इन दिनों उतार-चढ़ाव से गुजर रहा है। शो में गीतांजली जहां अरमान को अपना बनाने पर तुली हुई है तो वहीं दूसरी ओर अभिरा की जिंदगी में तूफान कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata hai) में बीते कुछ वक्त पहले अंशुमन की मौत हुई थी, जिसकी वजह से अभिरा को जेल तक जाना पड़ा था। हैरत की बात तो यह है कि अब एक बार फिर से 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में मौत का मातम छाने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शो में जल्द ही एक और मौत होने वाली है, जिससे अरमान और अभिरा की जिंदगी पर भी खूब असर पड़ेगा।

yeh rishta kya kehlata hai (126)

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार

खबरों की मानें तो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata hai) में अब अंशुमन के बाद गीतांजली की मौत होने वाली है। बताया जा रहा है कि गीतांजली मसूरी में खाई से गिर जाएगी, जिससे उसकी मौत हो जाएगी। वहीं इस मुश्किल घड़ी में अभिरा अरमान का साथ देगी और उसका दर्द कम करने की कोशिश करेगी। ऐसे में अभिरा और अरमान एक बार फिर से साथ आ सकते हैं। वहीं इस ट्विस्ट के कारण एक्ट्रेस रुहीन अली खान को 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' को अलविदा कहना पड़ सकता है। हालांकि इस मामले पर अभी तक मेकर्स और एक्ट्रेस की ओर से कोई रिएक्शन नहीं आया है।

End of Feed