Yeh Rishta Kya Kehlata Hai को अचानक छोड़ गया ये एक्टर, TRP की उथल-पुथल के बीच दर्शकों को लगा झटका

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai This Actor Makes Exit Suddenly: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' को हाल ही में एक एक्टर ने अलविदा कह दिया। उनके जाने से फैंस भी हैरान रह गए हैं।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai This Actor Makes Exit Suddenly: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। राजन शाही स्टारर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने एक बार फिर से टीआरपी में अपनी पकड़ मजबूत करनी शुरू कर दी है। जहां पहले ये सीरियल टॉप 5 से बाहर हो चुका था तो वहीं अब इसने टॉप 3 में जगह बनाते हुए 'अनुपमा' तक को मात दे दी है। लेकिन इन सबके बीच ही 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) को एक तगड़ा झटका लगा है। सीरियल को अचानक ही एक कलाकार ने अलविदा कह दिया है। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से उस कलाकार के जाने पर फैंस भी हैरान हैं। यह भी पढ़ें: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 7 Twist: विद्या के घटियापने की अभिरा को लगेगी भनक, मायरा की रिहाई का मिलेगा सबूत

yeh rishta kya kehlata hai  (2)

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' को अलविदा कह गया ये स्टार (फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार)

ऋषभ जैसवाल ने कहा अलविदा

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) को अचानक अलविदा कहने वाले वो कलाकार कोई और नहीं बल्कि ऋषभ जैसवाल (Rishabh Jaiswal) हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर स्टोरी साझा कर लिखा, "ये पूरा हो चुका है। #YRKKH।" इसके साथ ही 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के सेट से कई तस्वीरें और वीडियोज भी सामने आई हैं, जिसमें ऋषभ जैसवाल की फेयरवेल पार्टी भी हुई। एक्टर ने जाने से पहले सेट पर केक कट किया। वहीं बाकी कास्ट के साथ-साथ प्रोड्यूसर राजन शाही भी 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के सेट पर नजर आए। हालांकि अभी इस बात से पर्दा उठना बाकी है कि ऋषभ जैसवाल ने अचानक शो को अलविदा क्यों कहा? उनका किरदार 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में खत्म होने वाला है या फिर कोई नया चेहरा उनकी जगह शो में लेने वाला है, ये चीजें सामने आनी बाकी हैं। यह भी पढ़ें: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 7 Twist: मित्तल की एक चाल से जेल में सड़ेगी मायरा? बेटी के लिए गिड़गिड़ाएगी अभिरा

End of Feed