ये रिश्ता क्या कहलाता है की कास्ट ले रही तगड़ी फीस, अक्षरा-अभिमन्यु सहित जानें इन सितारों के पर एपिसोड चार्ज

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 9, 2022, 02:51 PM IST

Yeh rishta kya kehlata hai 7 stars fee per episode: ये रिश्ता क्या कहलाता है के इन कलाकारों की फीस जानकर आप भी दंग रह जाएंगे। शो में प्रति दिन एक्टिंग के लिए ये सितारे हजारों में फीस लेते हैं।

YRKKH Cast Fee Per Episode: टीवी सीरियलों में काम करने वाले कलाकार, पहचान और शोहरत तो हासिल करते ही हैं। इसी के साथ इनकी जेबे भी खूब भरी हुई रहती है। जी हां, ये कलाकार एक एपिसोड के लिए हजारों में फीस लेते हैं। और कुछ की रोजाना कमाई तो लाखों में भी होती है। स्टार प्लस के लोकप्रिय धारावाहिक ये रिश्ता क्या कहलाता है, इन दिनों अपनी कहानी और मुख्य किरदारों की वजह से काफी सुर्खियों में है। अक्षरा और अभिमन्यु का किरदार निभाने वाले प्रणाली राठौड़ और हर्षद चोपड़ा उन एक्टर्स की गिनती में आते हैं। जो शो में प्रति दिन एक्टिंग के जरिए हजारों में कमाई करते हैं। ये रिश्ता क्या कहलाता है के इन कलाकारों की फीस देखकर आप भी दंग रह जाएंगे।

YRKKH

YRKKH

प्रणाली राठौड़ – शो में अक्षरा गोयनका की भूमिका निभा रही प्रणाली, अपने लुक्स और एक्टिंग स्किल्स की बदौलत लगातार सबकी चहेती बनी हुई है। हर्षद चोपड़ा के साथ उनकी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री काफी दिलचस्प लगती है। फिलहाल शो की कहानी दोनों के तलाक के इर्द गिर्द घूम रही है। कथित तौर पर प्रणाली एक एपिसोड के लिए करीब करीब 40 से 50 हजार रुपये तक चार्ज करती हैं।

End of Feed