YRKKH Spoiler 6 September: दादीसा के जिद्द के आगे नहीं झुकेगी अभिरा, मनीष को लगेगा 440 वोल्ट का झटका

YRKKH Upcoming Twist 6 September: टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में इन दिनों अभिरा अकेले ही मुश्किलों का सामना कर रही हैं। दादीसा से लेकर रूही तक सभी लोग उसके पीछे पड़ गए हैं। वहीं मनीष गोयनका भी अभिरा से सवाल जवाब कर रहा है। अब अपकमिंग एपिसोड में अभिरा एक-एक चीज को सही कर देगी और मनीष को भी सच पता चल जाएगा।

YRKKH Spoiler: टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में जल्द ही अभिरा और अरमान सात फेरे लेने वाले हैं। बड़ी मुश्किलों का सामना करने के बाद अरमान और अभिरा का ये सपना सच होने वाला है। हालांकि शादी से पहले ही इन दोनों को काफी चीजें झेलनी पड़ रही है। जहां दादीसा, हर रोज कुछ नया तमाशा खड़ा कर दे रही हैं तो वहीं इस शादी से नाराज रूही अलग-अलग चाल चल रही है। इस बीच अभिरा के सामने एक बड़ी दिक्कत सीने तान खड़ी है। दरअसल, दादीसा ये चाहती है कि अभिरा शादी के काम कोई ना करें, हालांकि उसे ये बात मंजूर नहीं है। ऐसे में दादीसा, अभिरा को शादी के फंक्शन के लिए पैसे नहीं दे रही है। अब अभिरा खुद ही सारा खर्चा उठाने के लिए तैयार हो गई है। हालांकि इसमें भी एक ट्विस्ट सामने आ गया है।

Untitled design (46)

दादीसा के आगे नहीं झुकेगी अभिरा

दादीसा अभिरा को बार-बार कॉन्ट्रैक्ट साइन करने के लिए कहती है। हालांकि अभिरा इसे करने से साफ मना कर देती है। ऐसे में पैसे के लिए अभिरा कोर्ट जाती है हालांकि वहां भी कुछ फायदा नहीं होता है। फिर अभिरा को एक आदमी मिलता है जो उसे 10 लाख रुपये देने के लिए तैयार हो जाता है। अभिरा उस शख्स से भी पैसे नहीं लेती हैं। इतना ही नहीं घरवाले भी अभिरा की मदद करने की कोशिश करते हैं, लेकिन वो मना कर देती हैं। अखिर में दादीसा के सामने अभिरा झुक जाती है। हालांकि फिर कुछ ऐसा होता है कि अभिरा के चेहरे पर खुशी आ जाती है। इस ट्विस्ट को जानने के लिए आज का एपिसोड जरूर देखें।

End of Feed