Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 6 May: सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' कि शुरुआत गोएनका हाउस से होगी जहां मनीष बेबी शावर में जाने से मना करेगा लेकिन अभीर पोद्दार निवास जाएगा। गोद भराई की रस्म के लिए अभिरा रुही को तैयार कर रही होगी। इस दौरान रुही अभिरा को बताएगी कि वो अरमान की वजह से तंग आ गई है। ऐसे में अब वो फंक्शन के बाद कुछ दिन मनीष और सवर्णा के पास रहना चाहती है। अभिरा को पता है कि अरमान रुही को जाने नहीं देगा क्यूंकी वो पुकी के लिए ओवर पजेसिव हो गया है। अरमान अभिरा को लहंगे में देख खो जाएगा कि तभी मनीष को कियारा बड़े पापा कहकर बुलाएगी। फंक्शन शुरू होता है और पूरा परिवार अभिरा-रुही और होने वाले बच्चे की नजर उतारेंगे।
राजन शाही का सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में तमाशा यहीं खत्म नहीं होगा औरतें अभिरा पर रीति रिवाज से छेड़छाड़ का आरोप लगाती हैं क्यूंकी उसकी भी गोद भराई हो रही होगी। ऐसे में रुही पीठ में दर्द होने का नाटक करेगी ताकि अभिरा गोद भराई की रस्म में बैठ जाए। लोगों से छुपकर अभिरा और रुही दोनों ही गोद भराई की रस्म में शामिल हो जाएंगी। सभी मिलकर अलग-अलग गेम खेलते हैं और जमकर डांस करेंगे। सभी परिवार को खुश होता देख अभिरा इमोशनल हो जाएगी।
कहानी में आगे अभिरा को डॉक्टर का कॉल आएगा कि रुही की दवाई अस्पताल ले जाएं क्यूंकी उसे लंच में खानी है। परिवार डिस्टर्ब ना हो ऐसे में अभिरा खुद ही ऑटो पकड़कर दवाई लेने चली जाएगी जिसे अरमान देख लेगा। अरमान को एक बार फिर गलतफहमी होगी कि पुकी से ज्यादा अभिरा को काम प्यारा है।
