YRKKH Spoiler 29 September: अभिरा के जाल में फँसेगा सुंदर, अरमान-कावेरी बनाएंगे ये तगड़ा प्लान

YRKKH Spoiler 29 September: स्टार प्लस का सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आज अभिरा और अरमान का बाथटब रोमांस देखने को मिलेगा। वहीं इसी के साथ सुंदर के प्लान का भांडा फोड़ेगी अभिरा जो रिज़ॉर्ट में नकली भूतिया हरकतें कर गेस्ट को डरा रहा है। यहां पढ़िए आज का स्पॉइलर।

YRKKH Spoiler 29 September: 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के 29 सितंबर एपिसोड कि शुरुआत होगी अभिरा से जो अरमान संग बाथटब में गिर गई है। पानी की वजह से अभिरा बार-बार फिसलेगी और अरमान के करीब आएगी। अरमान अभिरा को किस करने वाला होगा कि गीतांजली वहाँ आ पहुंचेगी और दोनों को एक दूजे के करीब देख जलन के मारे गुस्सा हो जाएगी । वहीं सुंदर कावेरी और मायरा को डराने के लिए झूठ से बुनी भूतों की कहानी सुनाएगा। कावेरी उपाय मांगेगी तो सुंदर सभी को डराकर रिज़ॉर्ट से भाग जाने की सलाह देगा। कावेरी अभिरा को बताएगी कि फूड कंपीटीशन से उन्हे बाहर होना पड़ेगा क्यूंकी रिज़ॉर्ट की छवि बिगड़ रही है। तभी अभिरा और अरमान बताएंगे कि ये नकली भूत का नाटक कोई नहीं सुंदर रच रहा है। गोएनका हाउस में कियारा समझ गई है कि आखिर गिल्ट के चलते अभीर ने उसको छत दी ताकि वो पश्चाताप कर सके। अभीर को गिल्ट है कि उसने कियारा संग शादीशुदा जिंदगी में कितना गलत किया था।

YRKKH Spoiler 29 September

Image Source: Jio Hotstar

समृद्धि शुक्ला (Samridhii Shukla) स्टारर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में आगे मायरा प्लान बनाएगी कि वो अरमान, कावेरी और अभिरा की मदद से सुंदर का भांडा फोड़ेंगे। उदयपुर में कियारा और अभीर हाथ पकड़कर वॉक पर जा रहे होंगे कि तभी मनीषा-मनोज वहां आ पहुंचेंगे। मनीषा कियारा को थप्पड़ मारने वाली होगी लेकिन खुद को रोक लेगी क्यूंकी उसकी बेटी अब एक्स पति यानी अभीर संग एक छत के नीचे रह रही है। मनोज और मनीषा कियारा को वापिस पोद्दार हाउस ले जाने की ठान लेंगे लेकिन वो साथ चलने के लिए मना कर देगी। अभीर मनोज-मनीषा को बताएगा कि कियारा दोबारा नशा करना शुरू कर चुकी है जिसके चलते वो पोद्दार हाउस में नहीं रहना चाहती। मनीष और मनोज कियारा को गोएनका हाउस ले जाएंगे।

End of Feed