YRKKH Spoiler 28 April: चारु में खुद की परछाई देख पछतावे में डूबेगी रुही, अरमान ने फेरा अभिरा से मुंह

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 28 April: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आज रुही चारु के अंदर खुद को देखेगी और इसे पछतावा होगी वो भी अपनी ही बहन का घर उजाड़ने चली थी। वहीं संजय और चारु में आभीर को लेकर जमकर बहस होगी।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 28 April: स्टार प्लस का सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में तमाशा खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। आखिरकार अभीर और चारु के अफेयर का सच गोएनका और पोद्दार परिवार के सामने आ गया। कल के एपिसोड में देखने को मिला था कि अभिरा सुझाव देगी की कियारा और अभीर को एक दूजे से तलाक लेना चाहिए। हालांकि अरमान और पूरा परिवार तलाक के खिलाफ खड़ा होगा। प्यार को देखते हुए अभीर और चारु एक दूजे के साथ खड़े रहेंगे। वहींये तमाशा देख रुही की आँखें खुल जाएगी। टाइम्स नो नवभारत की इस रिपोर्ट में पढ़िए 28 अप्रैल का स्पॉइलर।

yrkkh 28 April 2025

सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) कि शुरुआत पोद्दार हाउस से होगी जहां अरमान अभिरा के तलाक वाले सुझाव को सुन गुस्सा हो जाएगा। दादी सा भी यही कहेंगी की अब कियारा और अभीर को अपनी शादी चलानी ही होगी। गोएनका हाउस में भी स्वर्णा मनीष को समझाएगी कि शायद कियारा का प्यार अभीर का मन बदल सकता है। कमरें में अभीर जैसे ही कियारा के गले से मंगलूसत्र उतारने वाला होगा वो उसका हाथ झटक देगी। इस सब तमाशे के बीच रुही को एहसास होगा की वो अभिरा के साथ कितना गलत करने जा रही थी। बार-बार रुही अभिरा से माफी मांगेगी और उससे पूछ डालेगी कि वो इतनी अच्छी क्यूँ है। रुही को ये भी लगने लगा है की उसकी वजह से अरमान अभिरा के बीच दरार आने लगी है।

End of Feed