Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler: मुसीबत में मायरा को बचाएगी मुक्ति, नशे में धुत अरमान को पनाह देगी अभिरा

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 26 February, 2026: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। सीरियल में दिखाया जाएगा कि नशे में धुत्त अरमान को अभिरा अपने गैराज में पनाह देगी। वहीं मुसीबत में मायरा को मुक्ति बचाएगी।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 26 February, 2026: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आए दिन ट्विस्ट और टर्न्स आ रहे हैं। सीरियल को टीआरपी में नंबर 1 बनाने के लिए मेकर्स अपनी हर संभव कोशिश कर रहे हैं। हालांकि बीते कुछ वक्त से सीरियल टीआरपी में टॉप 5 से भी बाहर हो चुका है। वहीं 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में बीते दिन दिखाया गया कि अरमान को अभिरा मुंह तोड़ जवाब देती है। वहीं पोद्दार परिवार में हर कोई वैलेंटाइन्स डे सेलिब्रेशन के लिए तैयार होता है, लेकिन अरमान वहां आकर सबकुछ तहस-नहस कर देता है। लेकिन दादीसा उसका दिमाग ठिकाने लगाने में कोई कसर नहीं छोड़तीं।

yeh rishta kya kehlata hai 26 february

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार

मायरा को बचाएगी मुक्ति

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में दिखाया जाएगा कि हॉस्टल में गर्ल्स पार्टी में कुछ लड़कियां शराब लेकर आ जाती हैं। मायरा को उसके बारे में पता चल जाता है और वो सबसे गिलास लेकर फेंक देती है। हालांकि तभी वहां वार्डन आ जाती है, जिसके सामने शराब की बोतल आती है। लेकिन हॉस्टल की लड़कियां मायरा पर आरोप लगा देती हैं। वार्डन जैसे ही मुक्ति से पूछती हैं कि मायरा कहां है, वो बताती है कि मायरा बहुत देर से यहां पर सो रही है, वो किसी भी पार्टी में नहीं गई। मायरा, मुक्ति से अभिरा का दिया हुआ कंबल मांगती है, लेकिन वो उसे देने से मना कर देती है।

End of Feed