YRKKH Spoiler 26 August: अभिरा को सलाखों के पीछे फेंकेंगे तान्या-कृष, अरमान पर हक जताएगी गीतांजली

YRKKH Spoiler 26 August: टीवी दुनिया का धमाकेदार सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में आज तान्या अभिरा को अंशुमन का कातिल मान उसे जेल भेज देगी। दूसरी तरफ अरमान पर हक जताते हुए गीतांजली पोद्दार हाउस में एंट्री लेगी। यहाँ पढिए आज 26 अगस्त के एपिसोड का स्पॉइलर।

YRKKH Spoiler 26 August: राजन शाही का सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में तमाशा खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा। अंशुमन की मौत हो चुकी है जिसका सारा इल्जाम अभिरा पर डाल दिया जाएगा। अरमान अब खुद को गीतांजली और अभिरा के बीच पाएगा। इन्ही सब ट्विस्ट और टर्न्स दिखाकर मेकर्स दर्शकोंका दिल जीतने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। आज के एपिसोड में क्या हंगामा होने वाला है जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

Image Source: Jio Hotstar

सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) कि शुरुआत मायरा अपने फ्रेंड अंकल यानि अंशुमन को ढूंढ रही होगी लेकीन अभिरा गुमसुम खड़ी रहेगी। मायरा अंशुमन को मिस करेगी लेकीन अरमान उसे बड़े ही प्यार से समझाएगा। दुख की खड़ी में मायरा अपनी माँ अभिरा को गले लगाकर उसे दिलासा देगी। तान्या अंशुमन के पास जाने की जिद्द करेगी तो कावेरी को सदमा लगा है। अंशुमन के अंतिम संस्कार के समय अंशुमन की तस्वीर गिरने वाली होगी की अरमान उसे पकड़ लेगा। तान्या अंशुमन की मौत का गुनेगहार अभिरा को बताते हुए कहती है कि पहले मेरे भैया को शादी का झांसा देकर लटकाए रखा। जब तुमने हाँ कि तो मेरे भैया पुकी को ढूँढने निकल गए लेकीन तुमने उन्हे इतना हर्ट किया की वो दुनिया छोड़कर चले गए। जैसे ही अरमान को पता चलेगा की अभिरा और अंशुमन ने शादी नहीं की थी उसके हाथ से फ्रेम टूट जाएगा। तभी पोद्दार हाउस में पुलिस की एंट्री होगी जो अंशुमन के मर्डर केस में अभिरा को अरेस्ट कर ले जाएंगे। कंप्लेट किसी और ने नहीं बल्कि तान्या और कृष ने अभिरा के खिलाफ की है क्यूंकी अंशुमन के ब्लड में टाक्सिक पदार्थ मिले हैं जो कॉफी में पाए गए।

End of Feed