Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler: अभिरा-अरमान की कोशिशें लाई रंग, निर्दोष साबित होकर घर गई मायरा

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 26 April, 2026: पॉपुलर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। शो में दिखाया जाएगा कि अभिरा और अरमान मायरा को निर्दोष साबित कर देंगे।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 26 April, 2026: पॉपुलर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आए दिन ऐसे-ऐसे दिलचस्प ट्विस्ट आ रहे हैं, जिनसे इस शो ने टीआरपी लिस्ट में भी टॉप पर जगह बना ली है। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में बीते दिन दिखाया गया कि अभिरा को लगता है कि वह मायरा का केस कोर्ट में हार गई है, लेकिन मुक्ति उसे सपने से जगाती है। वहीं दूसरी ओर विद्या कामना करती है कि अभिरा इस केस को हार जाएगी। लेकिन दादीसा उसे आशीर्वाद नहीं देती हैं। कोर्ट के बाहर अभिरा मिस्टर मित्तल को औकात दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ती है। लेकिन शो में आने वाले महाट्विस्ट यहीं खत्म नहीं होते। यह भी पढ़ें: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai को अचानक छोड़ गया ये एक्टर, TRP की उथल-पुथल के बीच दर्शकों को लगा झटका

yeh rishta kya kehlata hai spoiler 26 april

मायरा को निर्दोष साबित करेगी अभिरा, फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार

    कोर्ट में एक-एक कर बयान दर्ज कराएंगे अभिरा के गवाह

    'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में दिखाया जाएगा कि अभिरा के एक-एक गवाह कोर्ट में महर के खिलाफ गवाही देंगे। ड्राइवर बताएगा कि महर ने मायरा को मारने की कोशिश की थी, लेकिन मिस्टर मित्तल का वकील अपनी दलील पेश कर उसे गलत साबित कर देगा, साथ ही कहेगा कि परिवार अपने सदस्य के खिलाफ कैसे जा सकता है। यह भी पढ़ें: YRKKH 7 Maha Twist: मिस्टर मित्तल को सरेआम औकात दिखाएगी अभिरा, विद्या को जिंदगी से निकाल फेंकेगा अरमान

    End of Feed