Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 25 February, 2026: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आए दिन महाट्विस्ट आ रहे हैं, जिसने सीरियल को टॉप पर पहुंचाने का काम किया था। लेकिन बीते कुछ दिनों से समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर सीरियल को जरा भी अच्छी टीआरपी नहीं मिल रही है। ऐसे में मेकर्स ने कमर कस ली है। बीते दिन 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में दिखाया गया कि अरमान और अभिरा की सालों बाद पहली बार मुलाकात होती है। लेकिन मीटिंग में दोनों एक-दूजे को देखकर बुरी तरह भड़क जाते हैं। दूसरी ओर मायरा, मुक्ति को पार्टी में चलने और दोस्त बनाने की सलाह देती है। हालांकि सीरियल में आने वाले मोड़ यहीं पर खत्म नहीं होते हैं।
फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार
अरमान को करारा जवाब देगी अभिरा
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh rishta Kya Kehlata Hai) में दिखाया जाएगा कि अरमान अभिरा से कहता है कि तुम और तुम्हारे मोहल्ले वाले जमीन पर जबरदस्ती उगी हुई घास की तरह हो, जिसे मैं जल्द उखाड़ फेकूंगा। अरमान ये कहकर चला जाता है, वहीं अभिरा सोचती है कि पिछली बार मैं अकेले बर्बाद हुई थी, लेकिन इस बारे मेरे साथ मुक्ति भी है। वहीं बिल्डर भी आकर अभिरा को ताना देता है कि ये बिजनेसमैन तुम्हें बर्बाद कर देगा। लेकिन अभिरा उसके मुंह पर ड्रिंक फेंक देती है। वो अरमान की कार का गेट जोर से बंद करती है और कहती है कि ये आसमान तुम्हारा, लेकिन जमीन हमारी। गलती से भी जमीन पर मत आना, वरना धूल का एक भी कण पड़ गया तो रो दोगे।
वैलेंटाइन्स डे सेलिब्रेशन के बीच तमाशा करेगी विद्या
शो में दिखाया जाएगा कि पोद्दार परिवार में वैलेंटाइन्स डे का जश्न मन रहा होगा। लेकिन तभी विद्या आकर ड्रामा करेगी कि आप लोग ऐसा क्यों कर रहे हैं। आप लोगों को पता है ना कि अरमान को ये सब नहीं पसंद है। मनीषा और बाकी लोग बताएंगे कि वे बाहर जा रहे हैं। लेकिन विद्या उस चीज से भी इंकार करेगी। ऐसे में दादीसा कहेंगी कि अरमान और अभिरा अपनी मर्जी से अलग हुए हैं, उन्हें किसी धोखे ने अलग नहीं किया है। तो उन लोगों के चक्कर में बाकी लोग क्यों कुर्बानी दें।
मातम में बदलेगा पोद्दार परिवार का वैलेंटाइन्स डे सेलिब्रेशन
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh rishta Kya Kehlata Hai) में आगे दिखाया जाएगा कि सबके हाथ में गुलाब देख अरमान बौखला जाएगा। वो सारे गुलाब के फूल लेकर फेंक देगा और गुब्बारे फोड़ देगा। अरमान का पागलपन देख दादीसा उसपर भड़केंगी और कहेंगी कि सालों से तुम्हारी ये चीजें बाकी लोग झेल रहे हैं। तुम्हारे चक्कर में बाकी लोग क्यों भुगतें।
नशे में चूर होगा अरमान
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में देखने को मिलेगा कि महर के बुलाने पर अरमान मीटिंग में चला जाता है। लेकिन वहां शराब के नशे में धुत हो जाता है। उसका हाल देख खुद महर भी हैरान हो जाती है।
