YRKKH Spoiler 22 April: अरमान संग घर बसाने के नए तरीके ढूंढेगी रुही, संजय का भांडा फोड़ेगी अभिरा

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 22 April: सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आज रुही ठान लेगी कि वो अरमान को अपना जीवनसाथी बनाएगी। वहीं दूसरी तरफ अभिरा कृष्ण और संजय के राज को ढूँढने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाएगी। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में पढ़िए 22 अप्रैल के एपिसोड का स्पॉइलर।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 22 April: राजन शाही का सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में कहानी नया मोड़ लेकर एक ऐसी दिशा जा रही है जिसे देखने में दर्शकों को कोई इच्छा नहीं है। पहले की तरह रुही वापिस से विलेन बन जाएगी और अभिरा से अरमान को छीन लेगी। अरमान, अभिरा और रुही के इस लव ट्राएंगल में सरोगेसी का खेल दिखाया जाएगा। इसी को देखते हुए शो टीआरपी लिस्ट में भी रेटिंग की मार झेलता हुआ नजर आया। वहीं कल के एपिसोड में अरमान रुही का साथ देता है जिसे देख वो धीरे-धीरे उसकी तरफ खींची चली जा रही है। सीता नवमी के पूजा में अभिरा और अरमान अपने प्यार का सबूत देते हुए सारे खेल जीत जाते हैं। यहां पढ़िए आज 22 अप्रैल का स्पॉइलर।

yrkkh 22 April 2025

सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) कि शुरुआत रुही से होगी जिसे अभिरा द्वारा दी हुई चूड़ियाँ पहनने में परेशानी हो रही होगी। ऐसे में अरमान मदद कर उसके साथ में चूड़ी पहना देगा। अरमान रुही को बताएगा कि वो उसका ख्याल इसलिए रख रहा है क्यूंकी रोहित ने मरने से पहले उससे वादा लिया था। ये सुन रुही को यकीन होने लगा है कि शायद अरमान ही उसका सचा साथी है। फंक्शन के दौरान विद्या को रुही और अरमान का पास्ट याद आने लगता है लेकीन अभिरा उसे चिंता करने से मना कर देगी। रुही भी अरमान को देख-देख उसके प्यार में पड़ रही है।

End of Feed