YRKKH Spoiler 2 June: कृष के घमंड को थप्पड़ मारेगी कावेरी, गलतफहमी ने फिर ली अरमान के दिल में जगह

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 2 June: स्टार प्लस के सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (YRKKH) में हर दिन कोई नया तमाशा होता रहता है। आज के एपिसोड में अभिरा को खुश देख अरमान फिर गलतफहमी का शिकार होगा। दूसरी तरफ कृष आज कावेरी के हाथों थप्पड़ खाएगा।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 2 June: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में इन दिनों ट्विस्ट और टर्न्स की झमाझम बारिश हो रही है। अरमान मायरा के पालन पोषण में अपनी जान झोंक रहा है। वहीं दूसरी तरफ अभिरा पुकी को ढूँढने के साथ-साथ घर की जिम्मेदारी और साड़ी बिजनेस को बढ़ा रही है। कल के एपिसोड में विद्या, कावेरी और अभिरा पोद्दार हाउस गए थे। वहाँ उन्हे पता चलता है कि कृष की मंगेतर तान्या अभिमन्यु की छोटी बहन है। आज के एपिसोड में क्या होगा पढ़िए इस रिपोर्ट में।

yeh rishta kya kehlata hai spoiler 2 june 2025

स्टार प्लस का सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) कि शुरुआत पोद्दार हाउस से होगी जहां मनीषा अभिमन्यु और तान्या को कावेरी, विद्या और अभिरा से मिलाएगी। काजल अभिरा को पोद्दार परिवार की बड़ी बेटी का दर्जा देकर इंटरोडयूस कराएगी। विद्या अभिमन्यु से चांस मांगती ताकि वापिस अपनी प्रेजेंटशन दे सके लेकिन वो मना कर देगा। दूसरी तरफ मायरा और अरमान आंख मिचौली खेल रहे होंगे कि तभी टीवी पर कृष की सगाई का लाइव टेलिकास्ट चल रहा होगा। तभी अरमान की नजर टीवी पर पड़ेगी जहां अभिरा खुश नजर आ रही होगी जिसे देख उसे जलन होगी। इससे पहले स्क्रीन पर मायरा अभिरा को देखे वो टीवी बंद कर देगा।

End of Feed