YRKKH Spoiler 19 May: पाई-पाई की मोहताज होंगी अभिरा और विद्या, हवा में उड़ने वाली कावेरी का भी निकला दिवाला

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 19 May: स्टार प्लस का सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में आज 7 साल का लीप आ गया है। इस नई कहानी में अभिरा, विद्या और कावेरी पोद्दार हाउस में नहीं बल्कि गरीबी की हालत में छोटे से घर में रह रहे होंगे। यहाँ पढ़िए आज 19 मई का स्पॉइलर।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 19 May: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' कि कहानी में 7 साल का लीप आ गया है। ऐसे में सीरियल की कहानी एक नए मोड पर आकार खड़ी हो गईं है। कल के एपिसोड में देखने को मिला था कि पुकी के लापता होते ही अरमान अभिरा और पोद्दार परिवार संग रिश्ता तोड़कर हमेशा के लिए चला जाएगा। ऐसे में आज के एपिसोड में सीरियल की कहानी 7 साल आगे बढ़कर दिखाई जाएगी।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 19 May

सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) कि कहानी 7 साल आगे बढ़ जाएगी और शुरुआत कावेरी से होगी जो खुद को जवान मान रही होगी जिसका विद्या मजाक बना रही होगी। कावेरी, विद्या और अभिरा मिलकर पोद्दार हाउस छोड़कर किसी गली मोहल्ले वाले घर में रह रही होंगी। तीनों मिलकर साड़ी का बिजनेस कर रही होंगी तो अभिरा वकील की भी नौकरी कर रही होगी। इस दौरान किसी चीज को लेकर गलती ना हो जाए अभिरा इस बात का ध्यान रख रही होगी। तीनों अमीर से गरीब हो गईं है। तभी कावेरी और विद्या क्लाइंट को साड़ियां दिखा रही होंगी जो दोनों के साथ नौकर की तरह व्यवहार कर रही होंगी।

End of Feed