YRKKH Spoiler 14 August: मायरा को अभिरा के खिलाफ भड़काएगी गीतांजली, मैनिपुलेट कर माँ-बेटी को करेगी दूर

YRKKH Spoiler 14 August: सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में आज दिखाया जाएगा की अरमान की जान बचाकर अभिरा डांस मुकाबला जीत जाती है। दूसरी तरफ गीतांजली मायरा को इमोशनल ब्लैकमेल कर उसे अभिरा के खिलाफ खड़ा कर देगी। यहाँ पढिए आज 14 अगस्त के एपिसोड का स्पॉइलर।

YRKKH Spoiler 14 August: राजन शाही का नंबर 1 टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' इन दिनों काफी मजेदार आ रहा है। लोग इसका अब एक भी एपिसोड मिस करना नहीं चाहते। मायरा और अभिरा के बीच बनता माँ-बेटी का बॉन्ड देख सभी काफी इंप्रेस है। अरमान पूरी कोशिश कर रहा है की माँ और बेटी एक हो जाएं। कल के एपिसोड में देखन्ने को मिला था की अभिरा और मायरा मिलकर गीतांजली को लताड़ते है क्यूंकी उसने मायरा को सीक्रेट फोन दिया है। दिन रात गीतांजली और अभिरा डांस प्रैक्टिस करती हैं। यहाँ पढिए आज 14 अगस्त का स्पॉइलर।

YRKKH Spoiler 14 August

Image Source: Jio Hotstar

सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) के एपिसोड कि शुरुआत मायरा से होगी जो अरमान के कहने पर अभिरा को चांस देगी। मायरा एक कटोरे में पर्ची रखेगी जिसमें विद्या, कृष और दादू का नाम आएगा जो डांस मुकाबले को जज करेंगे। डांस फेस ऑफ शुरू होगा अभिरा अपने धाकड़ मूव्स से वो गीतांजली को हक्का बक्का कर देगी। इस दौरान अभिरा की नजर अरमान पर पड़ेगी जो स्विच के वहाँ खड़ा होगा जहां शॉर्ट सर्किट होने वाला है। बीच मुकाबले को छोड़कर अभिरा अरमान को करंट लगने से बचाएगी। कृष गीतांजली को लेकिन विद्या और दादू का वोट अभिरा को जाता है जो मुकाबला जीत गई है। मायरा अपनी माँ को बेस्ट डांसर कहेगी जिसे सुन अभिरा खुशी से झूम उठेगी तो दूसरी तरफ गीतांजली का मुंह बन जाएगा।

End of Feed