YRKKH Spoiler 13 November: राजन शाही के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में इन दिनों काफी ट्विस्ट और टर्न्स देखने को मिल रहे हैं। कहानी में रुही और अभिरा के बच्चे वाली स्टोरी लाइन दर्शकों खूब पसंद आ रही है। तभी सीरियल टीआरपी लिस्ट में दूसरी नंबर पर पहुंच गया है, सिर्फ यही नहीं शो की रेटिंग भी अच्छी है जिससे मेकर्स को फायदा ही फायदा हो रहा है। कल सीरियल में देखने को मिला था कि रुही को कोमा में देख सभी दुख में डूब जाते हैं। वहीं दूसरी तरह रोहित अरमान को सच ना बताने की कसम देता है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस लिस्ट में जानिए आज सीरियल में क्या नया देखने को मिलेगा।
ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में देखने को मिलता है कि रुही को कोमा में देख अभिरा अपनी बड़ी बहन पर खूब प्यार लुटाती है और बच्चा बगल में रख खूब आँसू बहाती है। वहीं दूसरी तरफ रोहित भी अरमान को संतान खोने के दुख में साथ देता हुआ नजर आता है। इस बीच रोहित ही अरमान के बच्चे का अंतिम संस्कार करता है। अभिरा रुही और रोहित के बच्चे को आखिरी अलविदा कहने की जिद्द करती है। पोद्दार निवास में कृष किसी अनजान लड़की से दिल लगा बैठ है हालांकि यह कौन है इसके नाम से पर्दा नहीं उठ पाया है।
अगले दिन अरमान और अभिरा का बच्चे के साथ धूम-धाम से स्वागत होता है। घर में जहां एक तरफ वंश के आने की खुश है तो वहीं दूसरी तरह रुही का कोमा में जाने को लेकर दुख भी। विद्या रुही की इस हालत का जिम्मेदार खुद को मानती है लेकिन मनीष ऐसा सोचने से मना कर देता है। अरमान बच्चे को विद्या की गोदी में देता है जिसे देख हर कोई इमोशनल हो जाता है। इस दौरान रुही को कोमा से होश आ जाता है लेकिन वह कुछ बोल नहीं पा रही होती।
