YRKKH Spoiler 12 May: अरमान की वजह से पुकी से दूर होगा पूरा परिवार, पति की हरकत से टूटेगा अभिरा का दिल

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 12 May: राजन शाही का सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आज मदर्स डे के मौके पर सभी मर्द औरतों के लिए खाना बनाएंगे। इस जश्न के रंग में भंग तब डलेगा जब अरमान पुकी के चलते सभी परिवार वालों को नाराज कर देगा।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 12 May: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में कहानी दिलचस्प मोड़ लेने वाली है। सीरियल में लीप आने से पहले अरमान और अभिरा को माता-पिता बनने का सुख मिल गया। पुकी के लिए अरमान दिन पर दिन पजेसिव हो रहा है। कई बार अपनी हरकतों से अरमान अभिरा को गैर जिम्मेदार मां ठहरा चुका है। कल के एपिसोड में देखने को मिला था कि रुही अभीर और अभिरा से माफी मांगती है कि उसकी वजह से अक्षरा को जेल जाना पड़ा था। वहीं पोद्दार हाउस में धूम धाम से पुकी का स्वागत किया गया था।

YRKKH Spoiler 12 May

सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) कि शुरुआत अरमान से होती है जो अभिरा को हिल पहनाकर पुकी को गोद में लेने से मना करेगा। ऐसे में अभिरा हिल्स उतार देगी ताकि पुकी को हमेशा गोद में उठा सके। सुबह सभी बच्चे अपनी-अपनी मां को मदर्स डे विश करते है। ऐसे में अरमान प्रपोजल रखेगा कि मदर्स के मौके पर सभी मर्द किचन में खाना बनाएंगे और औरतें आराम फरमाएंगी। किचन में अरमान खाना बना रहा होगा तभी पुकी के रोने की आवाज सुन लेगा और सब छोड़-छाड़कर बाहर आ जाएगा। जैसे ही विद्या पुकी का डायपीर चेंज करने वाली होगी अरमान उसके हाथ से बच्चे को छिन लेगा ये कहकर कि उसे लग जाती। पुकी के लिए अरमान को पजेसिव होता देख सभी घरवालों को टेंशन हो जाएगी। इस बीच कियारा चारु के फोन में अभीर का 'आई लव यू' वाला मैसेज पढ़ लेगी।

End of Feed